फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ram Darbar idols ready for Pran Pratishtha says Sculptor Satyanarayan.

Ayodhya: प्राण प्रतिष्ठा के लिए राम दरबार की मृर्तियां तैयार... मूर्तिकार बोले - खास पत्थरों से हुआ निर्माण

Thu, 29 May 2025 03:34 PM IST
ishwar ashish एएनआई, अयोध्या
एएनआई, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Thu, 29 May 2025 03:34 PM IST
सार

राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मृर्तिकार सत्यनारायण ने मूर्तियों का निर्माण किया है। प्राण प्रतिष्ठा के लिए पांच जून को 15 मिनट का मुहूर्त निकाला गया है।

विज्ञापन
Ram Darbar idols ready for Pran Pratishtha says Sculptor Satyanarayan.
राम दरबार के मूर्तिकार सत्यनारायण। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर में पांच जून को होने वाले राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। पांच जून को सुबह 11:25 से 11:40 के बीच सभी आठ मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा का समय और मुहूर्त निश्चित हुआ है।

विज्ञापन


राम दरबार के मूर्तिकार सत्यनारायण ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा के लिए साढ़े चार फीट का राम दरबार निर्मित किया गया है। इसी के अनुसार प्रभु श्रीराम, माता सीता, भगवान सूर्य, मां दूर्गा, हनुमान जी, सप्त ऋषि, भरत, शत्रुघ्न, भारत मां व अन्नपूर्णा जी की मूर्तियों का निर्माण किया गया है। भगवान श्रीराम व सीताजी की प्रतिमा का निर्माण एक खास तरह के पत्थर से किया गया है जबकि अन्य मूर्तियों का निर्माण दूसरे पत्थरों से किया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। इसके लिए 3 जून से अनुष्ठान प्रारंभ कर दिए जाएंगे। प्राण प्रतिष्ठा के लिए पांच जून को केवल 15 मिनट का शुभ मुहूर्त निकाला गया है। इससे पहले सुबह 2:30 घंटे तक पूजन अनुष्ठान होंगे। प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान का शुभारम्भ कलश यात्रा के साथ होगा। इसी दिन यज्ञ मंडप की भी पूजा होगी। यज्ञ मंडप के निर्माण का काम एक जून तक पूरा कर लिया जाएगा। तीन जून को यज्ञ मंडप पूजन, अग्नि स्थापना का अनुष्ठान होगा। चार जून को विभिन्न अधिवास व पालकी यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में मुख्य अतिथि के रूप में सीएम योगी आदित्यनाथ पांच जून को मौजूद रहेंगे। अनुष्ठान में कई परंपराओं के संत-धर्माचार्य सहित आरएसएस, विहिप व राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। अनुष्ठान के यजमानों की सूची तैयार की जा रही है। वहीं, पूजन के वैदिक आचार्यों का चयन किया जा रहा है। इसकी जिम्मेदारी पंडित इंद्रदेव मिश्र व आचार्य प्रवीण शर्मा को दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed