{"_id":"6549523e3f248ecfcd0d46c3","slug":"ram-ayodhya-deepotsav-camp-lucknow-news-c-13-lko1012-483073-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 1300 फीट के कैनवास पर दिखेंगे श्रीराम के प्रसंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 1300 फीट के कैनवास पर दिखेंगे श्रीराम के प्रसंग
विज्ञापन
लखनऊ। अयोध्या दीपोत्सव में 130 फीट लंबा कैनवास श्रीराम कथा के विविध प्रसंगों की झलक प्रस्तुत करेगा। अवध के युवा चित्रकारों द्वारा इन प्रसंगों को उकेरने का कार्य सोमवार को 1090 चौराहे पर अवध के राम चित्रांकन शिविर में शुरू हुआ।
अयोध्या शोध संस्थान द्वारा आयोजित शिविर का शुभारंभ सोमवार को संस्कृति विभाग के विशेष सचिव व दीपोत्सव के नोडल अधिकारी राकेश चंद्र शर्मा ने किया। एक ओर जहां कैनवास पर युवा कलाकार श्रीराम कथा के विविध प्रसंगों को उकेर रहे हैं वहीं दूसरी ओर कलाकार भक्ति रचनाओं में श्रीराम का गुणगान कर रहे हैं। सोमवार को पहले दिन डाॅ. प्रतिभा मिश्रा ने भक्ति रचनाओं की प्रस्तुति की।
विशेष सचिव ने श्रीराम के तिलक में रंग भरकर श्रीरामकथा के विविध प्रसंगों को रंगों, रेखाओं में चित्रित करने का शुभारंग किया। कैनवास पर पुत्रेष्टि यज्ञ, बाललीला, विश्वामित्र आगमन, ताड़का वध, अहिल्या उद्धार, सीता स्वयंवर, पंचवटी, स्वर्ण हिरन का आखेट, सीताहरण, शबरी प्रसंग, जटायु मोक्ष, राम रावण युद्ध, राज्याभिषेक सहित विविध प्रसंगों को उकेरा जाएगा। अयोध्या शोध संस्थान के निदेशक डॉ. लवकुश द्विवेदी ने बताया कि इतने लंबे कैनवास पर श्रीराम कथा के प्रसंगों का चित्रण का संस्कृति विभाग द्वारा अनूठा प्रयास किया गया है जिसे दीपोत्सव पर अयोध्या में प्रदर्शित किया जाएगा।