फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ralod can share the seats in rajasthan election with congress

राजस्थान में कांग्रेस के साथ 5-6 सीटों पर लोस चुनाव लड़ सकता है रालोद

Wed, 07 Nov 2018 12:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 07 Nov 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
ralod can share the seats in rajasthan election with   congress
रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी। - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद अहमद ने कहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी भी राजस्थान में 5-6 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। इसके लिए कांग्रेस से गठबंधन होगा। जबकि, अन्य राज्यों में पार्टी कांग्रेस का समर्थन करेगी। उत्तर प्रदेश पर अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है, लेकिन यहां भी पार्टी गैरभाजपा गठबंधन में शामिल होकर चुनाव लड़ेगी। 

विज्ञापन


 प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद व राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दूबे ने मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही। प्रदेशवासियों को दीपावली की बधाई देते हुए दोनों नेताओं ने कहा कि लोकसभा चुनाव में काफी समय बाकी है, इसलिए अभी से कयास लगाना ठीक नहीं होगा।
विज्ञापन


डॉ. मसूद ने अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर  स्टेडियम का नामकरण करने पर कहा कि मुख्यमंत्री का यह फैसला अटलजी के व्यक्तित्व का अपमान है। अगर उनके नाम पर कुछ करना है तो सीएम को जल्दबाजी में फैसला न लेकर कोई बड़ा काम करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed