{"_id":"841768729ad943bec17d72ba15e19670","slug":"rally-of-congress-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्पसंख्यकों को रिझाने का नया 'कांग्रेसी' पैंतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्पसंख्यकों को रिझाने का नया 'कांग्रेसी' पैंतरा
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 05 Jan 2014 11:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कांग्रेस कमेटी मेरठ और लखनऊ में होने वाले प्रदर्शन की तैयारियों
विज्ञापन
में जुट गई है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि दोनों ही प्रदर्शनों में कोई कोर-कसर न छोड़ी जाए। इन दोनों की सफलता के बाद ही कांग्रेस फरवरी व मार्च में होने वाले अपने अगले कार्यक्रम तय करेगी।
दरअसल, कांग्रेस इन दिनों मंडल स्तरीय छोटे-छोटे प्रदर्शन के जरिये प्रदेश में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है।
लखनऊ व वाराणसी में पिछले सफल प्रदर्शन के बाद कांग्रेस ने एक जनवरी को ही मेरठ व लखनऊ के प्रदर्शन की तारीख तय कर दी।
मेरठ में 21 जनवरी व लखनऊ में 30 जनवरी को प्रदर्शन होगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री ने इन दोनों प्रदर्शनों को सफल बनाने के निर्देश दिए हैं। कांग्रेस पश्चिम में अपनी पैठ बनाना चाहती है।
मुजफ्फरनगर दंगे के बाद कांग्रेस को यह लग रहा है कि अल्पसंख्यक वर्ग प्रदेश की सपा सरकार से नाराज है। इसका फायदा कांग्रेस को मिल सकता है।
वह गन्ना किसानों का मुद्दा उठाकर भी पश्चिम के किसानों को अपने पाले में करने की कोशिश कर रही है। मेरठ में 21 जनवरी का प्रदर्शन इसी लिहाज से रखा गया है।
लखनऊ में 21 नवंबर को कांग्रेस का प्रदर्शन काफी सफल रहा। इस प्रदर्शन के जरिये लोगों के बीच चर्चा कराने में कांग्रेसी सफल रहे।
इसी सफलता को देखते हुए एक बार फिर 30 जनवरी को कांग्रेस लखनऊ में प्रदर्शन करने जा रही है।