फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rakeshchandra becomes president of Tehsil Bar Association

Lucknow News: राकेशचंद्र बने तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

Tue, 02 Jul 2024 04:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 02 Jul 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
Rakeshchandra becomes president of Tehsil Bar Association
संवाद न्यूज एजेंसी ऊंचाहार (रायबरेली)। तहसील बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का चुनाव सोमावर को संपन्न हुआ। राकेश चंद्र उपाध्याय ने तीन मतों से जीत दर्ज कर एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया, जबकि चंद्रमणि त्रिपाठी महामंत्री चुने गए।
विज्ञापन

एसोसिएशन में 82 मतदाता पंजीकृत हैं। सोमवार को गजाधर लाल वर्मा, सीके शुक्ला व शिवजी पांडेय की तीन सदस्यीय समिति की देखरेख में नई कार्यकारिणी गठन के लिए चुनाव कराया गया। इसमें 81 मत पड़े। अध्यक्ष पद के चुनाव में कांटे का मुकाबला रहा है। राकेश चंद्र उपाध्याय को 42 जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी दिनेश बहादुर सिंह को 39 मत प्राप्त हुए। वहीं महामंत्री के पद पर चंद्रमणि त्रिपाठी ने अपने प्रतिद्वंद्वी विशाल चौरसिया को 25 मतों से हराया। उन्हें 53 व उनके प्रतिद्वंद्वी को 28 मत मिले।
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष के पद पर राजेंद्र शुक्ल ने 53 मत हासिल कर अपने प्रतिद्वंद्वी संदीप सिंह को 25 मतों से पराजित किया। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर विनोद कुमार शर्मा 43 मत पाकर विजयी घोषित हुए। उनके प्रतिद्वंद्वी शशिकांत शुक्ला को 38 मत मिले। संयुक्त मंत्री के चुनाव में 41 मत पाकर मनोज कुमार शुक्ला ने जीत दर्ज की, जबकि रामसिंह को 38 मतों के साथ हार का सामना करना पड़ा। कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के पद पर शीतेश श्रीवास्तव 67, सुजीत सेन 61 व संदीप तिवारी 48 मत पाकर विजयी हुए, जबकि अरुण सोनकर को महज 45 मत मिलने से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed