फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rakesh garg appointed in central

अब मोदी गुणगान करेगा अखिलेश का ये 'हमराही'

Mon, 14 Jul 2014 10:35 AM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजला, लखनऊ
महेंद्र तिवारी/अमर उजला, लखनऊ Updated Mon, 14 Jul 2014 10:35 AM IST
विज्ञापन
rakesh garg appointed in central

भले ही इसे राजनीति के नजरिये से न देखा जाए लेकिन सीधे तौर पर नुकसान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का ही हुआ है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रमुख सचिव राकेश गर्ग को केंद्र में तैनाती मिल गई है। उन्हें सचिव दूरसंचार जैसे महत्वपूर्ण पद पर तैनात किया गया है।

मुख्यमंत्री के विदेश दौरे से वापस आने पर उन्हें कार्यमुक्त किए जाने की उम्मीद है।

1980 बैच के आईएएस गर्ग को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सत्ता संभालने पर अप्रैल 2012 में अपने प्रमुख सचिव के रूप में तैनाती दी थी। वह कुछ दिन पहले ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे थे।

प्रमुख पद के बावजूद नहीं थे संतुष्‍ट

rakesh garg appointed in central

ब्यूरोक्रेसी में शुरू से ही चर्चा रही है कि गर्ग मुख्यमंत्री सचिवालय में प्रमुख सचिव जैसे अहम पद पर होने के बावजूद यहां बहुत सहज नहीं थे।

इसी बीच बीते साल अक्तूबर में डीओपीटी ने भारत सरकार में सचिव पद के लिए गर्ग को इम्पैनल्ड किया था। उसके बाद से ही वह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने को सक्रिय हो गए थे।

मुख्यमंत्री सचिवालय में गर्ग के साथ 1990 बैच की आईएएस अनीता सिंह भी प्रमुख सचिव के रूप में पहले से कार्यरत हैं। गर्ग के कार्यमुक्त होने के बाद अनीता मुख्य भूमिका में आ जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मुख्य सचिव को तैनाती का इंतजार

rakesh garg appointed in central

मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव राकेश गर्ग तो केंद्र में तैनाती पा गए, लेकिन प्रदेश के मुख्य सचिव के पद से हटाए गए वरिष्ठ आईएएस जावेद उस्मानी डेढ़ माह से केंद्र अथवा प्रदेश में नई तैनाती का इंतजार कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद 31 मई को उस्मानी को हटाकर वेटिंग में डाल दिया था। उनके स्थान पर वरिष्ठ आईएएस आलोक रंजन को मुख्य सचिव बनाया था।

इसके बाद उस्मानी लंबी छुट्टी पर चले गए थे। बताया जाता है कि वह अब प्रदेश में तैनाती लेने के स्थान पर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने को प्रयासरत हैं। पर, अब तक कामयाबी न मिलने से उन्होंने अपनी छुट्टी बढ़वा ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed