{"_id":"5ab501f64f1c1ba2238b6ccd","slug":"rajyasabha-election-counting-halted-due-to-complaint","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी राज्यसभा चुनाव: सपा-बसपा ने की चुनाव आयोग से अपने विधायकों की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी राज्यसभा चुनाव: सपा-बसपा ने की चुनाव आयोग से अपने विधायकों की शिकायत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 23 Mar 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
विधानसभा के तिलक हॉल में होगी वोटिंग
- फोटो : अमर उजाला
राज्यसभा चुनाव में वोटों की गिनती दो घंटे तक रुकी रही। दरअसल, सपा व बसपा ने चुनाव आयोग से शिकायत की कि उनके एक-एक सदस्य ने अभिकर्ता को बैलेट पेपर नहीं दिखाया है। उन्होंने सपा के नितिन अग्रवाल व बसपा के अनिल सिंह का वोट खारिज करने की मांग की।
ऐसी ही एक शिकायत सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक कैलाश सोनकर के खिलाफ की गई। जांच के बाद आयोग ने सभी आरोप खारिज कर मतगणना शुरू करने के निर्देश दिए।
सपा के नितिन अग्रवाल और बसपा के अनिल सिंह पहले से बागी तेवर अख्तियार किए हुए हैं। वे मुख्यमंत्री निवास पर भाजपा विधायकों की बैठक में भी शामिल हुए थे। मतदान के बाद बसपा व सपा ने शिकायत की कि नितिन और अनिल ने मतदान अभिकर्ता को बैलेट पेपर नहीं दिखाए।
विज्ञापन
इस पर आयोग ने मतगणना रोककर मतदान की वीडियो फुटेज खंगलवाई। सपा, बसपा व भासपा के आरोप साबित नहीं होने पर करीब दो घंटे बाद गिनती प्रारंभ हुई। इधर, नितिन अग्रवाल का कहना था कि उन्होंने पोलिंग एजेंट शैलेंद्र यादव ललई को बैलेट पेपर दिखाया था। वहीं, अनिल सिंह ने बसपा एजेंट लालजी वर्मा को बैलेट पेपर दिखाने की बात कही। इसी विवाद के चलते शाम 5 बजे प्रारंभ होने वाली मतगणना 7 बजे शुरू हो सकी।

Trending Videos
कैलाश सोनकर का मतपत्र फाड़ा
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के एजेंट ने अपने ही विधायक कैलाश सोनकर का मतपत्र फाड़ दिया, जिसके बाद कैलाश ने दूसरा मतपत्र लेकर वोट डाला। अजगरा (वाराणसी) के विधायक कैलाश ने मतदान के बाद बैलेट पेपर अपने एजेंट को दिखाया। एजेंट ने तुरंत ही इसे फाड़ दिया। समझा जा रहा है कि कैलाश ने उस प्रत्याशी को वोट नहीं दिया जिसके लिए उनका वोट आवंटित किया गया था। दूसरी बार वोट डालने पर कैलाश ने एजेंट को नहीं दिखाया। इस पर भासपा ने उनकी भी शिकायत की, जिसे खारिज कर दिया गया।