{"_id":"65cd9a5a3db6f76915087a80","slug":"rajyasabha-election-bjp-may-field-its-8th-candidate-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा चुनाव: भाजपा के आठवें उम्मीदवार संजय सेठ ने दाखिल किया नामांकन, सपा में सेंध लगना तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यसभा चुनाव: भाजपा के आठवें उम्मीदवार संजय सेठ ने दाखिल किया नामांकन, सपा में सेंध लगना तय
Thu, 15 Feb 2024 04:14 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 15 Feb 2024 04:14 PM IST
सार
भाजपा के आठवें प्रत्याशी के मैदान में उतरने के बाद सपा विधायकों में सेंध लगना तय है। संजय सेठ पुराने सपाई हैं। उन्होंने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन
नामांकन दाखिल करने के बाद ही संजय सेठ व भाजपा जीत को लेकर आश्वस्त नजर आए।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
राज्यसभा के चुनाव के लिए यूपी में भाजपा के आठवें प्रत्याशी के रूप में संजय सेठ ने नामांकन दाखिल कर दिया है। उन्होंने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना और कैबिनेट मंत्री जतिन प्रसाद की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर भाजपा के कई अन्य नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
भाजपा के आठवें प्रत्याशी के नामांकन दाखिल करने के बाद सपा विधायकों में सेंध लगना तय है। भाजपा के पास 290 वोट हैं। सात प्रत्याशियों की जीत के लिए 261 मत की आवश्यकता है। पार्टी के पास 29 वोट अतिरिक्त है।
ये भी पढ़ें - सोनिया गांधी ने रायबरेली की जनता को लिखा पत्र, अब चुनाव नहीं लड़ पाऊंगी, परिवार को संभाल लीजिएगा
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - शहाबुद्दीन बरेलवी ने अखिलेश को लिखा पत्र, बोले- इंडिया गठबंधन में धोखा न करें, भाजपा को वॉकओवर न दें
एक प्रत्याशी के लिए 37.3 वोट चाहिए। इस तरह भाजपा को आठवीं सीट के लिए 8 वोट और चाहिए। संजय सेठ पुराने सपाई नेता है। वह सपा में सेंध लगाने का प्रयास करेंगे।
दरअसल, सपा विधायक पल्लवी पटेल ने पार्टी की तरफ से घोषित किए गए प्रत्याशियों को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा था कि हम पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों से वोट लेते हैं लेकिन राज्यसभा के प्रत्याशियों में इन वर्गों की अनदेखी की गई है। उन्होंने सपा प्रत्याशियों को वोट न करने का एलान किया है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि अपने आठवें प्रत्याशी के लिए भाजपा सपा में सेंध लगाने में कामयाब रहेगी।
भाजपा के सात प्रत्याशियों ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नामांकन दाखिल कर दिया है। पार्टी ने नवीन जैन, साधना सिंह, आरपीएन सिंह, सुधांशु त्रिवेदी, तेजवीर सिंह, अमरपाल मौर्य और संगीता बलवंत बिंद को प्रत्याशी बनाया है।