{"_id":"62984c14a9ad65571706183b","slug":"rajyasabha-candidates-will-win-unopposed-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajyasabha Election 2022: भाजपा, सपा व सपा समर्थित उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajyasabha Election 2022: भाजपा, सपा व सपा समर्थित उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन तय
Thu, 02 Jun 2022 11:05 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:05 AM IST
सार
यूपी की 11 राज्यसभा सीटों पर भाजपा व सपा के उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय है। इन चुनाव में भाजपा के आठ जबकि सपा के तीन उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्यसभा की 11 सीटों के चुनाव में भाजपा, सपा और सपा समर्थित उम्मीदवारों का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच में एकमात्र निर्दलीय उम्मीदवार मौनी फलाहारी बापू का पर्चा खारिज कर दिया गया। बाकी 11 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र जांच में सही पाए गए।
विज्ञापन
3 जून को नाम वापसी की समयसीमा समाप्त होने के बाद शेष बचे सभी उम्मीदवारों के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा कर दी जाएगी।
भाजपा के सुरेंद्र नागर, बाबूराम निषाद, मिथिलेश कुमार, संगीता यादव, के. लक्ष्मण, दर्शना सिंह, डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल तथा लक्ष्मीकांत बाजपेयी, सपा के जावेद अली, सपा समर्थित निर्दलीय कपिल सिब्बल और सपा समर्थित रालोद के जयंत चौधरी के राज्यसभा पहुंचने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन