फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rajyarani express derailed near rampur

राज्यरानी हादसा: सीएम योगी किया मदद का ऐलान, मांगी रिपोर्ट

Sat, 15 Apr 2017 02:37 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 15 Apr 2017 02:37 PM IST
विज्ञापन
rajyarani express derailed near rampur
रेल हादसा
राज्यरानी एक्सप्रेस के 8 डिब्बे पटरी से उतर गए। ये घटना शनिवार सुबह रामपुर के पास हुई। इस हादसे में किसी भी यात्री के मरने की सूचना नहीं है वहीं 50 से ज्यादा यात्री घायल हो गए हैं। यूपी सीएम ने एटीएस को जांच के आदेश द‌िए हैं और तीन घंटे में र‌िपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


इस हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है और गंभीर रूप से घायलों की के लिए 50 हजार और अन्य घायलों के 25 हजार रुपए की मदद का ऐलान किया है।

मुख्यमंत्री ने स‌िंचाई राज्यमंत्री महेंद्र ओलख को घायलों को मौके पर मदद उपलब्ध कराने के न‌िर्देश ‌द‌िए हैं साथ ही मुख्य सच‌िव, अपर मुख्य सच‌िव स्वास्थ्य और प्रमुख सच‌िव गृह को मदद और इलाज मुहैया कराने के न‌िर्देश ‌द‌िए हैं। 

विज्ञापन


वहीं रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने ‌इस हादसे की जांच के आदेश दिए हैं साथ ही सभी घायलों को 50 हजार रुपए देने की घोषणा की है। हादसा कोशी नदी के ऊपर बने पुल के पास हुआ है। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दुर्घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एटीएस उत्तर प्रदेश के आईजी असीम अरुण ने एटीएस टीम को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने के न‌िर्देश द‌िए हैं। एटीएस बरेली की टीम मौके पर पहुंच चुकी है साथ ही नोएडा एटीएस बृजेश कुमार घटनास्थल के ल‌िए रवाना हो चुके हैं। 

हेल्पलाइन नंबर

मेरठ- 0121-2401215
नई ‌द‌िल्ली- 011- 23341074
द‌िल्ली- 011- 23962389, 23967332
मुरादाबाद- 1070
बरेली- 0581-2558161, 2558162
लखनऊ- 09794830975
0522 237677
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed