फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rajya Sabha member Revati Raman Singh interview.

सवाल जवाब : राज्यसभा सदस्य रेवती रमण सिंह ने उठाए सवाल, गुंडे अगर जेल में हैं तो क्यों बढ़ रहा है अपराध

Sat, 11 Dec 2021 04:15 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 11 Dec 2021 04:15 PM IST
सार

राज्यसभा सदस्य रेवती रमण सिंह ने कहा, उत्तर प्रदेश सरकार बार-बार विकास की बात करती है, पर वह बताए कि उसने क्या खास काम किए?

विज्ञापन
Rajya Sabha member Revati Raman Singh interview.
राज्यसभा सदस्य रेवती रमण सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य रेवती रमण सिंह ने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। वह तंज कसते हुए कहते हैं, अगर गुंडे-माफिया जेल में हैं तो प्रदेश में आपराधिक घटनाएं क्यों बढ़ रही हैं? महिलाओं से दुराचार की घटनाएं क्यों बढ़ रही हैं? पेश है उनसे बातचीत के प्रमुख अंश...

विज्ञापन


सवाल - योगी सरकार के विकास को लेकर क्या कहेंगे?
जवाब -
प्रदेश सरकार बार-बार विकास की बात कर रही है, लेकिन वह बताए कि उसने कौन से उल्लेखनीय विकास किए। प्रदेश में दस मेडिकल कॉलेज खोले जाने की बात योगी सरकार ने कही। पर, सरकार ने यह नहीं बताया कि जिला अस्पतालों को ही वह अपग्रेड कर रही है।
विज्ञापन


सवाल - विधानसभा चुनाव में क्या खास मुद्दे होंगे?
जवाब -
प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है। आम जनता इन सबसे खासी परेशान है। प्रदेश में भाजपा के खिलाफ लहर चल रही है। अखिलेश यादव के नेतृत्व में 2022 में सपा की पूर्ण    बहुमत वाली सरकार का बनना तय है। इस चुनाव में भाजपा की स्थिति काफी खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल -राजनीति में किस तरह का बदलाव देखते हैं?
जवाब -
राजनीति में बीते दो दशक के दौरान खासा बदलाव देखने को मिला है। राजनीतिक मूल्यों में गिरावट आई है। लोकसभा, राज्यसभा के सत्र काफी छोटे होने लगे हैं। इस वजह से जनप्रतिनिधि जनता से जुडे़ सवाल नहीं उठा पा रहे हैं। नेताओं की कार्यशैली में भी खासा बदलाव देखने को मिल रहा है। सरकार विपक्ष की नहीं सुनती है, जबकि पहले ऐसा नहीं था। पहले की सरकारें विपक्ष को पूरा सम्मान देती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed