फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rajya Sabha elections today: BJP issued whip, Raja Bhaiya's support to BJP, SP MLAs will go together

राज्यसभा चुनाव आज: भाजपा ने जारी किया व्हिप, राजा भैया का NDA को समर्थन, एक साथ वोट करने पहुंचेंगे सपा विधायक

Tue, 27 Feb 2024 08:56 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 27 Feb 2024 08:56 AM IST
सार

Rajya Sabha elections: यूपी में राज्यसभा की दस सीटों के लिए वोटिंग होनी है। सपा और भाजपा दोनों ही दसवीं सीट जीतने के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं। इस चुनाव में सीटें दस और प्रत्याशी 11 हैं। 

विज्ञापन
Rajya Sabha elections today: BJP issued whip, Raja Bhaiya's support to BJP, SP MLAs will go together
विधायक राजा भैया व सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

 राज्यसभा की 10 सीटों के लिए मंगलवार को भाजपा व सपा के बीच कांटे का मुकाबला होने जा रहा है। भाजपा ने अपने 8वें प्रत्याशी और सपा ने तीसरे को जिताने के लिए पूरा जोर लगा दिया है। कहीं कोई चूक न हो इसके लिए भाजपा के मुख्य सचेतक राम नरेश अग्निहोत्री की ओर से मंगलवार को विधायकों के नाम व्हीप जारी की जाएगी।

विज्ञापन


एनडीए के सभी विधायकों को मतदान के लिए सचिवालय में सरकार के आठ मंत्रियों के कक्ष में एकत्रित होना है। मतदान के लिए पांच-पांच विधायकों की टोली बनाई गई है। उनके साथ एक प्रभारी भी लगाए गए हैं। वहीं, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने सोमवार को एनडीए विधायकों की बैठक में भाजपा प्रत्याशी को वोट देने की घोषणा की। उनकी पार्टी के दो विधायक हैं। दूसरी ओर सपा के सामने अपने विधायकों को एकजुट रखने की चुनौती खड़ी हो गई है।
विज्ञापन


कोई गड़बड़ी न हो : योगी
भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी बैजयंत पांडा ने कहा कि उनकी पार्टी 8 सीटें जीतेगी। उसके बाद लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतने की तैयारी में जुटना है। लोकभवन में एनडीए विधायकों की बैठक में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सभी विधायक सावधानी से मतदान करें। कहीं कोई गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैरहाजिर रहे सपा के कई विधायक
चुनाव को लेकर सपा विधायकों की सोमवार को बैठक हुई। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधायकों को रात्रि भोज भी दिया। इसमें पार्टी के 7-8 विधायकों के गैरहाजिर होने बात सामने आई है। ऐसे में क्रॉस वोटिंग की अटकलों के बीच सपा ने एकजुटता का दावा किया है।

एक साथ वोट डालने जाएंगे सपा के विधायक

Rajya Sabha elections today: BJP issued whip, Raja Bhaiya's support to BJP, SP MLAs will go together
सपा विधायक पल्लवी पटेल व रामगोपाल यादव। - फोटो : amar ujala

 सपा ने अपने सभी विधायकों को मंगलवार सुबह 10 बजे पार्टी कार्यालय में बुलाया है। वहीं, सभी को उम्मीदवारों का कोटा आवंटित किया जाएगा। बताया जाएगा कि कौन से विधायक किसको किस वरीयता क्रम में वोट करेगा। इसके बाद सभी विधायक एक साथ विधान भवन पहुंचकर वोट करेंगे।

सपा खेमे से भाजपा उम्मीदवारों के लिए संभावित क्रॉस वोटिंग की अटकलें सोमवार को दिनभर लगाई जाती रही। तीन ब्राह्मण, दो क्षत्रिय व एक पूर्व मंत्री की विधायक पत्नी को लेकर अटकलें हैं। विधानसभा में सपा के मुख्य सचेतक मनोज पांडेय ने कहा है कि हमारे तीनों उम्मीदवार जीतेंगे। हमारे पास संख्या बल है। सपा के पास वर्तमान में 108 विधायक हैं, इनमें से दो विधायक उसके जेल में हैं। कांग्रेस के दो विधायक हैं।

एनडीए विधायकों का हुआ प्रशिक्षण, नहीं पहुंचे 31 विधायक
दूसरी ओर राज्यसभा चुनाव में मतदान के लिए एनडीए के विधायकों को सोमवार को लोकभवन में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के बाद मतदान के पूर्वाभ्यास में एनडीए के पांच विधायकों ने गलत मतदान किया। लोकभवन के सभागार में आयोजित बैठक में भाजपा सहित अन्य दलों के करीब 31 विधायक उपस्थित नहीं हो सके। बैठक में संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने मतदान का प्रशिक्षण दिया। शाम को दूसरी पाली में हुए प्रशिक्षण में फिर सभी विधायकों को मतदान का पूर्वाभ्यास कराया गया, लेकिन खारिज मत की जानकारी नहीं दी गई। भाजपा विधायकों को भी मंगलवार सुबह बताया जाएगा कि उन्हें किस प्रत्याशी को वोट देना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed