फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rajya Sabha Elections: Naveen has the most property and Sudhanshu is the most educated

राज्यसभा चुनाव : नवीन के पास सबसे अधिक संपत्ति और सुधांशु सर्वाधिक शिक्षित, जानिए किसके पास कितनी है दौलत

Thu, 15 Feb 2024 12:11 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 15 Feb 2024 12:11 AM IST
सार

भाजपा के सात में से पांच प्रत्याशियों के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं हैं। जबकि नवीन जैन के खिलाफ पूर्व में एक राजनीतिक मुकदमा दर्ज रहा है जबकि संगीता बलवंद बिंद के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज है। 

विज्ञापन
Rajya Sabha Elections: Naveen has the most property and Sudhanshu is the most educated
नवीन जैन और सुधांशु त्रिवेदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यसभा चुनाव में भाजपा के सात प्रत्याशियों में आगरा के पूर्व महापौर नवीन जैन सबसे अधिक धनवान हैं। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी सबसे अधिक शिक्षित है। भाजपा के सात में से पांच प्रत्याशियों के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं हैं। जबकि नवीन जैन के खिलाफ पूर्व में एक राजनीतिक मुकदमा दर्ज रहा है। संगीता बलवंद बिंद के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज है। पार्टी के किसी प्रत्याशी के खिलाफ गंभीर आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं हैं।

विज्ञापन


अमरपाल के पास 3.55 करोड़ रुपये की संपत्ति
राज्यसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी एवं पार्टी के प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य के पास 3.55 करोड़ रुपये की चल एवं अचल संपत्ति है। अमरपाल के पास 15.20 लाख और उनकी पत्नी के पास 40.05 लाख रुपये की चल संपत्ति है। उनके पास 55.25 लाख रुपये की चल संपत्ति है। 2.99 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। अमरपाल के पास 50 हजार और उनकी पत्नी के पास 67 हजार रुपये नकद हैं। अमरपाल के पास कोई वाहन नहीं हैं, उनकी पत्नी के पास एक स्कूटी, एक एक्टिवा और एक कार है। अमरपाल के पास एक रिवाल्वर है। अमरपाल मौर्य के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं हैं।

विज्ञापन

नवीन जैन के पास 442 करोड़ रुपये की संपत्ति

राज्यसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार एवं आगरा के पूर्व महापौर नवीन जैन के पास 438 करोड़ रुपये की चल एवं अचल संपत्ति है। राज्यसभा चुनाव के लिए पेश नामांकन पत्र के साथ प्रस्तुत शपथ पत्र में नवीन ने अपनी संपत्ति का खुलासा किया है। नवीन जैन पीएनसी कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक हैं। नवीन जैन के पास 4.03 अरब रुपये की चल संपत्ति है। नवीन के नाम 386 करोड़ और उनकी पत्नी के पास 162 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है। जैन दंपत्ति के पास 35.02 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। नवीन के पास 19.96 करोड़ और उनकी पत्नी के नाम 15 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। नवीन जैन के पास 3.68 लाख रुपये और उनकी पत्नी के पास 8.02 लाख रुपये नकद हैं। नवीन के बेटे के पास 1.46 करोड़ रुपये की चल, 2.29 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। नवीन जैन के खिलाफ आगरा की हरिपर्वत कोतवाली में एक राजनीतिक मुकदमा दर्ज रहा है। उनके पास एक वेब्ले स्कॉर्ट की 32 बोर रिवाल्वर भी है।

75 करोड़ रुपये की संपत्ति है आरपीएन के पास
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी आरपीएन सिंह के पास 75 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। इसमें 11.50 करोड़ रुपये की चल और 63.62 करोड़ रुपये संपत्ति हैं। उनके नाम 3.33 करोड़ और पत्नी के नाम 8.16 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है। उनके पास 25.2 करोड और पत्नी के पास 38.42 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। आरपीएन के पास 2.75 लाख रुपये नकद और उनकी पत्नी के पास 2.48 लाख रुपये नकद हैं। आरपीएन सिंह के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं हैं।

विज्ञापन

साधना सिंह के पास 10.64 करोड़ रुपये की संपत्ति

राज्यसभा चुनाव में भाजपा की प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक साधना सिंह के पास करीब 10.64 करोड़ रुपये की संपत्ति है। उनके पास 34.81 लाख रुपये की चल संपत्ति है। साधना के पास 32.23 लाख और पति के पास 2.58 लाख रुपये की चल संपत्ति है। साधना के पास कोई अचल संपत्ति नहीं है जबकि उनके पति के पास 10.20 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। साधना सिंह ने नामांकन पत्र के साथ पेश शपथ पत्र में अपनी संपत्ति का खुलासा किया है। उनके पास 80 हजार और उनके पति के पास 50 हजार रुपये नकद हैं। उनके पास एक स्कॉर्पियो कार है। उनके पति के पास कार नहीं है। साधना सिंह के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं हैं।

दो रिवाल्वर रखती हैं संगीता, 1.10 करोड़ रुपये की संपत्ति
राज्यसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री संगीता बलवंत बिंद के पास 1.10 करोड़ रुपये की चल एवं अचल संपत्ति है। संगीता ने नामांकन पत्र के पास पेश शपथ पत्र में अपनी संपत्ति का खुलासा किया है। संगीता के पास 25.87 लाख रुपये और उनके पति के पास 24.58 लाख रुपये की चल संपत्ति है। उनके पास 12 लाख रुपये और पति के पास 48.24 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। संगीता बलवंत के खिलाफ गाजीपुर के नंदगंज थाना में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का एक मुकदमा दर्ज है। संगीता के पास एक 32 बोर रिवाल्वर और एक बंदूक है। वहीं उनके पति के पास एक बंदूक है।

विज्ञापन

सुधांशु त्रिवेदी के पास 25 करोड़ रुपये की संपत्ति

राज्यसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी एवं पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी के पास 25 करोड़ रुपये की चल एवं अचल संपत्ति है। उनके पास कोई हथियार नहीं हैं ना ही उनके खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज है। सुधांशु ने नामांकन पत्र में अपनी संपत्ति का खुलासा किया है। सुधांशु के पास 2.95 लाख रुपये और उनकी पत्नी के पास 1.97 लाख रुपये नकद हैं। सुधांशु के पास 8.87 करोड़ रुपये और उनकी पत्नी के पास 7.29 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है। सुधांशु के पास 6.74 करोड़ रुपये की अचल और उनकी पत्नी के पास 2.40 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। सुधांशु के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं हैं। सुधांशु ने लखनऊ की एकेटीयू से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी की डिग्री प्राप्त की है। पार्टी के सात प्रत्याशियों में सुधांशु सर्वाधिक शिक्षित हैं।

तेजवीर के पास 15.82 करोड़ रुपये की संपत्ति
राज्यसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी तेजवीर सिंह के पास 15.82 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। तेजवीर सिंह ने नामांकन पत्र में अपनी संपत्ति का खुलासा किया है। तेजवीर सिंह के पास 1.82 लाख रुपये और उनकी पत्नी के पास 88 लाख रुपये नकद हैं। तेजवीर के पास 59.50 लाख रुपये और उनकी पत्नी के पास 56.49 लाख रुपये की चल संपत्ति है। तेजवीर के पास 25.56 लाख रुपये की अचल और उनकी पत्नी के पास 13.61 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। उनके पास एक .32 बोर की जर्मन रिवाल्वर है। उनके खिलाफ कोई मुकदमा विचाराधीन नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed