फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rajya Sabha elections in UP: SP-Congress tussle for the tenth seat, both parties trying to cross-vote

यूपी में राज्यसभा चुनाव: दसवीं सीट के लिए सपा-कांग्रेस में सेंधमारी, दोनों पार्टियां क्रॉस वोटिंग की जुगत में

Thu, 01 Oct 2026 06:43 AM IST
रोहित मिश्र अजीत बिसारिया, अमर उजाला लखनऊ
अजीत बिसारिया, अमर उजाला लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 01 Oct 2026 06:43 AM IST
सार

Rajya Sabha elections in UP: राज्यसभा की 10वीं सीट के लिए पक्ष-विपक्ष एक-दूसरे के यहां सेंधमारी की तैयारी में जुटा हुआ है। सपा के पास तीसरी और भाजपा के पास 8वीं सीट जीतने के लिए पर्याप्त संख्या बल नहीं है।

विज्ञापन
Rajya Sabha elections in UP: SP-Congress tussle for the tenth seat, both parties trying to cross-vote
यूपी में राज्यसभा चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राज्यसभा की 10वीं सीट के लिए पक्ष-विपक्ष एक-दूसरे के यहां सेंधमारी की तैयारी में जुटा हुआ है। सपा के पास तीसरी और भाजपा के पास 8वीं सीट जीतने के लिए पर्याप्त संख्या बल नहीं है। मतलब, 10वीं सीट तभी जीती जा सकेगी, जब क्रॉस वोटिंग हो। यानी, विधायक अपनी पार्टी की लाइन के खिलाफ जाकर वोट करें।

विज्ञापन


यह तय हो चुका है कि जेल में बंद सपा विधायक रमाकांत यादव वोट डालने नहीं आ पाएंगे। विधानसभा के 7 पद रिक्त हैं। ऐसे में अधिकतम 395 वोट ही पड़ सकेंगे। इस हिसाब से देखा जाए तो राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए 36 वोटों की आवश्यकता होगी। सपा के पिछले राज्यसभा चुनाव में बागी हो चुके विधायकों को निकाल दें तो उसके पास कांग्रेस के दो विधायकों को मिलाकर 99 का ही संख्या बल है। जबकि, तीन सीटें जीतने के लिए उसे 108 मतों की आवश्यकता है। यानी, उसे 9 अतिरिक्त मतों का इंतजाम करना होगा।
विज्ञापन


सुभासपा के दो मत (अब्बास अंसारी और जगदीश नारायण राय) सपा को मिलना एकदम तय माना जा रहा है। जगदीश नारायण ने पिठले चुनाव में भी सपा प्रत्याशी कत्ही वोट दिया था। सपा के रणनीतिकारों का कहना है कि एनडीए में निषाद पार्टी और अपना दल (सोने लाल) के कुछ विधायक भी उनके संपर्क में हैं। यह वे विधायक हैं, जो टिकट की गारंटी पर पाला बदलने के लिए तैयार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा सूत्रों का दावा यहां तक है कि भाजपा सरकार में दो मंत्री ऐसे हैं, जिन्हें खुद भी इस बात की भनक है कि वे उनका टिकट कटेगा। इनमें से एक पश्चिम से हैं और वे रालोद के चलते असहज बताए जाते हैं। दूसरे एक मंत्री की सपा नेतृत्व से मुलाकात भी हो चुकी है। सपा सूत्रों का कहना है कि भाजपा के 6-7 विधायक भी उनके संपर्क में हैं, जो टिकट की गारंटी पर क्रॉस वोटिंग के लिए तैयार है। इसलिए सपा अपना तीसरा प्रत्याशी जिताने कि लिए अतिरिक्त मतों का इंतजाम आसानी से कर लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed