{"_id":"66806678e235a7de110ff334","slug":"rajya-krishi-parishjad-starts-in-uttar-pradesh-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: कृषि ढांचे की मजबूती के लिए राज्य कृषि परिषद का शुभारंभ, किसानों की आजीविका में होगा सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कृषि ढांचे की मजबूती के लिए राज्य कृषि परिषद का शुभारंभ, किसानों की आजीविका में होगा सुधार
Sun, 30 Jun 2024 01:43 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 30 Jun 2024 01:43 AM IST
सार
इंडियन चैंबर ऑफ फूड एंड एग्रीकल्चर (आईसीएफए) की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कृषि उत्पादकता को बढ़ावा देने व किसानों की आजीविका में सुधार करने के लिए सरकार व निजी क्षेत्रों के बीच साझा सहयोग पर जोर दिया।
विज्ञापन
lucknow
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश में कृषि ढांचे को मजबूत बनाने के लिए कृषि निर्यात व विपणन मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने राज्य कृषि परिषद का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
शहर के एक होटल में इंडियन चैंबर ऑफ फूड एंड एग्रीकल्चर (आईसीएफए) की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कृषि उत्पादकता को बढ़ावा देने व किसानों की आजीविका में सुधार करने के लिए सरकार व निजी क्षेत्रों के बीच साझा सहयोग पर जोर दिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में इस दौरान मुकेश सिंह को आईसीएफए यूपी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। डॉ. एमजे खान, डॉ आर विश्वनाथ, डॉ. अजीत शासनी आदि मौजूद रहे।