{"_id":"63ede159ccb5c9a230078083","slug":"rajudas-will-file-a-case-in-lucknow-swami-prasad-said-that-a-conspiracy-is-being-hatched-to-kill-me-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow : संत राजूदास लखनऊ में दर्ज कराएंगे मुकदमा, स्वामी प्रसाद ने कहा रची जा रही मेरी हत्या की साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow : संत राजूदास लखनऊ में दर्ज कराएंगे मुकदमा, स्वामी प्रसाद ने कहा रची जा रही मेरी हत्या की साजिश
Thu, 16 Feb 2023 02:28 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 16 Feb 2023 02:28 PM IST
सार
समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि मेरी हत्या की साजिश रची जा रही है। हाथ, नाक, कान काटने के लिए सुपारी दी जा रही है। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
संत राजूदास और स्वामी प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वामी प्रसाद मौर्य और संत राजूदास के विवाद के मामले पर संत राजूदास ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वह लखनऊ में अपना केस दर्ज कराएंगे। उन्होंने कहा कि सीएम योगी से मुलाकात कर स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे।
विज्ञापन
हनुमान गढ़ी के संत राजू दास ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य सनातन संस्कृति संत और रामचरितमानस को गाली दे रहे हैं। यह निंदनीय है। स्वामी प्रसाद मौर्य धर्म को अपमानित करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में मेरे पहुंचते ही स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा आ गया भगवा आतंकी पकड़ो और मारो राजू दास को, कर दो हत्या। स्वामी प्रसाद ने कहा सनातनी समाज में विष घोलने का काम करते हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य के पीछे आतंकी फंडिंग कर रही है। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि कौन किससे अभद्रता कर रहा है। स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराऊंगा।
विज्ञापन
मेरी हत्या के लिए सुपारी दी जा रही : स्वामी प्रसाद मौर्य
पूर्व मंत्री सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा है कि एक वर्ग विशेष के लोग मेरी हत्या की सुपारी दे रहे हैं। साधु के भेष में आपराधिक प्रवृत्ति के लोग साजिश रच रहे हैं। भाजपा सरकार मेरी हत्या कराना चाहती। मेरे नाम की सुपारी दी जा रही। सरकार मौन। मैंने महिलाओं, दलितों आदिवासियों की बात उठाई। मैंने अपनी सुरक्षा के लिए प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति को पत्र भेजा है। मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव को भी पत्र भेजा है। मालूम हो कि बुधवार को एक टीवी चैनल की डिबेट के दौरान अयोध्या के पुजारी राजू दास और स्वामी प्रसाद मौर्य एवं उनके समर्थकों के बीच मारपीट हो गई थी।
विज्ञापन