फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rajnath to distribute relief materials to flood victims in Faizullaganj today

Lucknow News: आज फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटेंगे राजनाथ

Thu, 15 Oct 2026 02:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Rajnath to distribute relief materials to flood victims in Faizullaganj today
लखनऊ। रक्षामंत्री व सांसद राजनाथ सिंह बृहस्पतिवार से तीन दिन लखनऊ में रहेंगे। इस दौरान वह फैजुल्लागंज में बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री बांटेंगे। भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि राजनाथ सिंह दोपहर 3:30 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग से फैजुल्लागंज पहुंचकर आईआईएम रोड स्थित अल्लूनगर डिगुरिया चौक पर शाम चार बजे बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित करेंगे। इसके बाद विभिन्न क्षेत्रों में लोगों से मुलाकात और तय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
विज्ञापन

दूसरे दिन शुक्रवार को कालिदास मार्ग स्थित आवास पर सामाजिक संगठनों से मुलाकात करने के बाद विभिन्न क्षेत्रों में लोगों के शोकसंतृप्त परिवार के घर पहुंचेंगे। शाम छह बजे जानकीपुरम सेक्टर-ई स्थित राम-राम बैंक चौराहे पर आयोजित दुर्गा पूजा कार्यक्रम में शामिल होंगे। तीसरे दिन राजनाथ सिंह आवास पर विभिन्न सामाजिक संगठनों से मुलाकात करने के बाद सुबह 11:30 बजे एयरपोर्ट के लिए निकलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed