{"_id":"5dd101488ebc3e54e5619bfe","slug":"rajnath-singh-yogi-adityanath-and-keshav-prasad-will-campaign-in-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी व डिप्टी सीएम केशव झारखंड में भी संभालेंगे चुनावी मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी व डिप्टी सीएम केशव झारखंड में भी संभालेंगे चुनावी मोर्चा
Sun, 17 Nov 2019 01:44 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 17 Nov 2019 01:44 PM IST
विज्ञापन
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावी मोर्चे पर प्रदेश भाजपा के कुछ नेताओं की मांग दूसरे प्रदेशों में लगातार बढ़ती जा रही है। उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक कई राज्यों में भाजपा के चुनाव प्रचार के लिए उतारे जा चुके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब झारखंड चुनाव में भी भाजपा के स्टार प्रचारक बनाए गए हैं।
विज्ञापन
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित प्रदेश के नौ नेताओं को झारखंड के चुनावी मोर्चे पर लगाया गया है।
स्टार प्रचारकों में अमेठी से सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी शामिल हैं। इनके अलावा पार्टी ने केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, प्रदेश सरकार में मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह, धर्मपाल सिंह और गोरखपुर से सांसद रविकिशन शामिल हैं।
विज्ञापन
डॉ. महेंद्र सिंह पहले भी झारखंड में संगठनात्मक काम कर चुके हैं।