फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rajnath singh visits lucknow

लखनऊ के लिए ये रहे राजनाथ के पांच बड़े एजेंडे

Sun, 08 Jun 2014 01:12 PM IST
ऋषि मिश्रा/अमर उजाला, लखनऊ
ऋषि मिश्रा/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 08 Jun 2014 01:12 PM IST
विज्ञापन
rajnath singh visits lucknow

राजधानी के विकास के लिए केंद्रीय गृहमंत्री और सांसद राजनाथ सिंह ने जिस कमेटी का गठन किया है, उसके संयोजक पूर्व आईएएस अधिकारी दिवाकर त्रिपाठी ने प्रथम चरण पांच बिंदुओं का प्रस्ताव शहर के विकास के लिए रखा है।

विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने 15 अगस्त तक राजधानी के विकास का नया मॉडल बनाने के लिए रूपरेखा बनाने को कहा है।

इसको लेकर त्रिपाठी ने शनिवार को राजनाथ सिंह से मुलाकात की। जहां उन्होंने अपना पांच सूत्रीय प्रस्ताव सांसद को सौंपा। राजनाथ मंत्री बनने के बाद पहली बार शनिवार को शहर आए।
विज्ञापन

एजेंडा 1- प्रदूषण मुक्त गोमती

rajnath singh visits lucknow

गोमती को प्रदूषण से बचाने के लिए प्रवाहित होने वाले कचरे को लेकर दोबारा सर्वे करवाया जाएगा।

दरअसल अनेक परियोजनाओं के बावजूद कई बड़े नाले सीधे गोमती में मिल रहे हैं। इससे गोमती प्रदूषित होती जा रही है।

इसके लिए केंद्रीय जल संसाधन मंत्रालय के सहयोग से स्कीम लाई जा सकती है।

ये स्कीम गोमती को प्रदूषण मुक्त करेगी। इसके लिए गोमती में प्रवाहित होने वाले कचरे का नए सिरे से सर्वे करवाया जाएगा।

एजेंडा 2- रेलवे टर्मिनल प्रोजेक्ट

rajnath singh visits lucknow

गोमती नगर रेलवे टर्मिनल एक ऐसा प्रोजेक्ट है, जिसको केंद्र सरकार तत्काल अमली जामा पहना सकती है।

इसके लिए 2.50 करोड़ रुपये रेलवे पास कर रहा है। इसमें यार्ड का निर्माण किया जा सकेगा।

इसके बाद ट्रेनें यहां अधिक संख्या में ठहराई जा सकेंगी, फिर आगे का काम हो जाएगा। इस संबंध में राजनाथ रेलमंत्री को पत्र लिखेंगे।

विज्ञापन

एजेंडा 3- आउटर बाइपास

rajnath singh visits lucknow

आउटर बाइपास बनाने का काम भी केंद्र सरकार बहुत आसानी से शुरू करवा सकती है।

यह बाइपास बख्शी का तालाब हाइवे को कानपुर रोड हाइवे से जोड़ेगा। इसके लिए सांसद केंद्रीय सड़क परिवहन विभाग से संपर्क साधेंगे। जिससे ये काम हो सकेगा।

मंत्री बनने के बाद पहली बार लखनऊ आए राजनाथ सिंह ने कहा कि लखनऊ के विकास का खाका महज 100 दिन में ही तैयार कर लिया जाएगा।

एजेंडा 4- कॉलोनियों का विकास

rajnath singh visits lucknow

कानपुर रोड कॉलोनी और उसके आसपास की नवविकसित कॉलोनियों में जलापूर्ति, ड्रेनेज और सीवरेज सिस्टम में गड़बड़ियां बढ़ती ही जा रही है।

इससे निपटने के लिए एक नए प्लान की जरूरत होगी। जिसके लिए लिए केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय को पत्र लिखा जाएगा।

एजेंडा 5- आउटर बाइपास

rajnath singh visits lucknow

गोमती नगर क्षेत्र के लिए वाटर सप्लाई की अलग से स्कीम की जरूरत है। इसके लिए क्या-क्या विकल्प हो सकते हैं, इस पर केंद्र सरकार की मदद से काम किया जाना संभव है।

नगरीय विकास की जो नई स्कीम केंद्र सरकार लाएगी, उसमें गोमती नगर की जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सकता है।

आगे भी बनेंगे और प्लान

rajnath singh visits lucknow

ये गृहमंत्री के साथ पहली बैठक है। मैंने ऐसे पांच बिंदु उनके सामने रखे हैं, जिनको सबसे पहले जमीन पर उतारा जा सकता है।

सीधे केंद्र की मदद से ये परियोजनाएं चल सकती हैं। आगे हम लगातार नए बिंदुओं को प्लान में शामिल करेंगे। जिसमें पुराना लखनऊ और राजधानी का सौंदर्यीकरण भी शामिल होगा।
दिवाकर त्रिपाठी, पूर्व उपाध्यक्ष, लविप्रा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed