फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rajnath singh visits lucknow

मोदी के साथ मिलकर एक और काम करेंगे राजनाथ

Mon, 30 Jun 2014 03:54 PM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 30 Jun 2014 03:54 PM IST
विज्ञापन
rajnath singh visits lucknow

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव के दौरान जिस विश्व एकता के प्रयास का वादा किया था, उन्होंने उस ओर कदम बढ़ा दिया है। मोदी और वह मिलकर इस ओर प्रयास करते रहेंगे।

विज्ञापन


सिंह सोमवार को सिटी मांटेसरी स्कूल गोमतीनगर की विस्तार शाखा में आयोजित मॉक पार्लियामेंट व अन्य कार्यक्रमों के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


मॉक पार्लियामेंट के जरिए मोदी को विश्व एकता के संदर्भ में किए गए वादे की याद दिलाई गई थी। सिंह ने कहा कि यह पहला मौका था जब देश की किसी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में सार्क के राष्ट्राध्यक्षों को आमंत्रित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गृहमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार देश के आर्थिक विकास के साथ आध्यात्मिक विकास के लिए संकल्पित है। भारत दुनिया का वह देश है जिसने ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का संदेश दिया।

गृहमंत्री ने भारत और दुनिया की आध्यात्मिकता के अंतर की ओर संकेत करते हुए कहा कि तमाम देशों में आध्यात्मिकता है लेकिन वहां कितना नरसंहार चल रहा है।

उन्होंने कहा कि विश्व शांति व विश्व एकता के लिए मिलकर काम करना होगा। बड़े लक्ष्य को हासिल करने में कुछ समय जरूर लग सकता है, पर लक्ष्य हासिल होकर रहेगा।

इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी, महापौर दिनेश शर्मा, सीएमएस के संस्थापक जगदीश गांधी, भाजपा नेता डॉ. जयपाल सिंह व शिवकुमार आदि उपस्थित रहे।


राजनाथ ने वैज्ञानिकों को दी बधाई
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पीएसएलवी-सी 23 के सफल प्रक्षेपण पर प्रसन्नता जताते हुए देश के वैज्ञानिकों को बधाई दी है।

उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय वैज्ञानिकों के कठिन परिश्रम को दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि वैज्ञानिक देश को सांइस एवं तकनीक के क्षेत्र में कामयाबी के शिखर पर ले जाने में सफल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed