फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rajnath singh speaks on pakistan issue in Lucknow.

राजनाथ सिंह बोले, 'केंद्र में कमजोर नहीं, कलेजे वाली सरकार है'

Tue, 11 Oct 2016 01:34 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 11 Oct 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
rajnath singh speaks on pakistan issue in Lucknow.
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : amar ujala

पाक अधिकृत कश्मीर में हुई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र आए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार भारत का मस्तक किसी भी कीमत पर झुकने नहीं देगी।

विज्ञापन


केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने पूरे विश्व में भारत का मस्तक ऊंचा करने का काम किया है। भारत के मान, सम्मान व स्वाभिमान पर कभी आंच नहीं आने देंगे।

राजनाथ यहां राजाजीपुरम में लखनऊ के पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ बेहतर रिश्ते की कोशिश अटल बिहारी वाजपेयी ने भी की थी।
विज्ञापन


इसके एवज में पाकिस्तान ने करगिल दिया था। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पाक से रिश्ते मजबूत करने की कोशिश की। उन्होंने शपथ ग्रहण के समय सभी राष्ट्राध्यक्षों को बुलाया था। मोदी तो पाकिस्तान से रिश्ते सुधारने के लिए वहां गए भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद पाकिस्तान ने आतंकवादियों के माध्यम से हमारे जवानों पर कायराना हमला किया। जिस तरह से हमारे जवानों की जानें गईं, इसका हमें बेहद दुख है, लेकिन हम इतना कहना चाहते हैं कि हमारी सरकार कमजोर नहीं, बल्कि कलेजे वाली है।

'सरकार ने ढाई साल में 1100 पुराने कानून खत्म किए'

rajnath singh speaks on pakistan issue in Lucknow.

राजनाथ ने कहा कि आजादी के बाद देश में पहली बार गैर कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है। सरकार का ढाई साल का कार्यकाल पूरा हो गया है। इस दौरान सरकार ने बहुत से काम किए हैं। इस दौरान भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा, जबकि इससे पहले की सरकारों में मंत्री व सांसदों को जेल तक जाना पड़ा था।

उन्होंने कहा कि सरकार ने 1100 से ज्यादा पुराने कानून खत्म किए हैं। तृतीय श्रेणी व चतुर्थ श्रेणी की नौकरियों में इंटरव्यू समाप्त कर दिया है। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर स्कीम से सरकार ने तीन हजार करोड़ रुपये बचाए हैं।

अब तक 61 हजार करोड़ रुपये इसके जरिए आम जनता को सीधे उनके खातों में दिए गए हैं। सरकार ने रियल स्टेट एक्ट बना दिया है। 2022 तक सभी को आवास का सपना भी केंद्र सरकार पूरा करेगी।

इससे पहले राजनाथ सिंह ने पूर्व विधायक सुरेश कुमार श्रीवास्तव की किताब ‘मन के गीत’ का विमोचन किया। इस मौके पर रमापतिराम त्रिपाठी, मुकेश शर्मा, कुसुम राय, एसपी सिंह, कांति सिंह सहित कई अन्य नेता मौजूद थे।

सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था वाला देश बना भारत

rajnath singh speaks on pakistan issue in Lucknow.

राजनाथ ने कहा कि जब से केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनी है, तब से भारत पूरी दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है। यह मैं नहीं बल्कि इंटरनेशनल रेटिंग एजेंसी कह रही है।

जब यूपीए की सरकार थी तो उस समय सकल घरेलू उत्पादन (जीडीपी) की दर पांच प्रतिशत के आसपास थी, जबकि इस साल जनवरी, फरवरी व मार्च केवल तीन माह में ही जीडीपी 7.9 प्रतिशत पर पहुंच गई है।

इससे पहले अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के समय भी देश में जीडीपी 8.4 फीसदी थी, लेकिन यूपीए की सरकार आने के बाद जीडीपी में जबर्दस्त गिरावट आई थी। अब फिर से जीडीपी ग्रोथ रेट में बढ़ोतरी हो रही है।

जीएसटी लागू हो जाने के बाद जीडीपी की दर में दो फीसदी की बढ़ोतरी हो जाएगी। ऐसे में भारत विश्व का इकलौता ऐसा देश होगा जिसकी जीडीपी दहाई के अंक में पहुंच जाएगी।

तीन साल पूरा होने पर जारी करूंगा बुकलेट

rajnath singh speaks on pakistan issue in Lucknow.

राजनाथ ने कहा कि तीन साल पूरा होने पर वे एक बुकलेट जारी करेंगे। इसमें सांसद होने के नाते लखनऊ में जो-जो कार्य उन्होंने कराए हैं, उनका जिक्र किया जाएगा। यह बुकलेट सभी विधानसभा क्षेत्रों में बंटवाई जाएगी।

...और जब बीच में कुसुम राय ने संभाला माइक
कार्यक्रम में संचालक ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह को डायस पर बोलने के लिए आमंत्रित किया, तभी बीच में पूर्व सांसद कुसुम राय खड़ी हो गईं। वे सीधे डायस पर पहुंचीं और माइक संभाल लिया।

इससे सभी में खलबली मच गई। इसके बाद कुसुम राय ने कहा कि वे केवल देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री राजनाथ सिंह को धन्यवाद देने के लिए आई हैं। इसके बाद ही राजनाथ सिंह भाषण देने के लिए डायस पर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed