{"_id":"5b2a53c64f1c1bb26e8b8faa","slug":"rajnath-singh-speaks-on-kashmir-issue-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर मुद्दे पर राजनाथ सिंह का दो टूक जवाब, आतंक का सफाया करके ही दम लेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर मुद्दे पर राजनाथ सिंह का दो टूक जवाब, आतंक का सफाया करके ही दम लेंगे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 21 Jun 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
बायें से उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्घार्थनाथ सिंह।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हम कश्मीर से आतंकवाद का सफाया करके ही दम लेंगे। देश और सीमा पर आतंकवाद किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमने पहले कहा था कि रमजान के महीने में सेना और अर्धसैनिक बल गोलीबारी नहीं करेंगे। अब रमजान का महीना खत्म हो गया और हमारा भी लक्ष्य अब कश्मीर से आतंक का सफाया करने का है।
विज्ञापन
राजनाथ सिंह बुधवार को लखनऊ में एक प्राइवेट अस्पताल के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमारी सरकार का एक लक्ष्य कश्मीर में आतंकवाद की समाप्ति और शांति बहाली है। किसी भी कीमत पर वहां आतंकी हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर में मंगलवार को भाजपा-पीडीपी गठबंधन सरकार से भाजपा ने समर्थन वापस ले लिया। जिसके बाद से राज्य में राज्यपाल शासन लागू हो गया है। अब कहा जा रहा है कि इन परिस्थितियों में पुलिस, अर्धसैनिक बल व सेना और मजबूती से आतंकवादियों के खिलाफ अभियान चला सकेंगे।
विज्ञापन
वहीं, उद्घाटन कार्यक्रम में राजनाथ सिंह ने कहा कि निजी अस्पतालों के हमारे साथ आने से जनता को आयुष्मान योजना का लाभ मिल सकेगा और गरीब भी अच्छे अस्पतालों में अपना इलाज करवा सकेंगे। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्घार्थनाथ सिंह ने कहा कि 'मोदी केयर' के तहत प्रदेश के छह करोड़ लोग लाभान्वित होंगे। आपको बता दें कि आयुष्मान योजना को मोदी केयर के नाम से प्रचारित किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा व लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया भी मौजूद थीं।