फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rajnath singh says Pakistan is not prepare for good relations.

पाकिस्तान के साथ अब और नरमी बरतने के मूड में नहीं भारत

Sat, 06 Aug 2016 11:30 AM IST
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 06 Aug 2016 11:30 AM IST
विज्ञापन
rajnath singh says Pakistan is not prepare for good relations.
गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : amar ujala

भारत अब पाकिस्तान के साथ और नरमी बरतने के मूड में नहीं है। सार्क सम्मेलन में किसी राज्य मंत्री को भेजने का कार्यक्रम टालकर गृहमंत्री राजनाथ सिंह को भेजने का फैसला इसी रणनीति का हिस्सा था।

विज्ञापन


इस पूरी राजनयिक कवायद से जुड़े गृह मंत्रालय के उच्च पदस्थ सूत्रों ने इस बात के संकेत दिया हैं। हालांकि पाकिस्तान को लेकर शुक्रवार को संसद के दोनों सदनों में बयान देने के बाद लखनऊ आए गृहमंत्री राजनाथ ने इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दी। इतना जरूर कहा कि पाक फिलहाल भारतीय रुख के अनुरूप बर्ताव नहीं कर रहा। वह अच्छे संबंध के लिए तैयार नहीं दिख रहा।
विज्ञापन


उच्च पदस्थ सूत्रों ने दावा किया कि सार्क सम्मेलन में भाग लेने के लिए गृह मंत्री को पाकिस्तान भेजने का फैसला आखिरी वक्त में लिया गया। पाकिस्तान के हालिया रुख को देखते हुए इस सम्मेलन में हिस्सेदारी को लेकर भारत का नजरिया बिल्कुल अलग था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर, आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के मुखिया हाफिज सईद की लगातार बयानबाजी को देखते हुए भारत ने इस मंच के जरिए पाक को कड़ा संकेत देने का फैसला किया। सूत्रों ने कहा कि अगर हाफिज व सैयद सलाउद्दीन जैसे आतंकियों की चुनौती सामने न होती तो राजनाथ सार्क सम्मेलन में शामिल होने के लिए शायद ही पाकिस्तान जाते।

भारत के मामलों में दखल देना पाक के लिए ठीक नहीं

rajnath singh says Pakistan is not prepare for good relations.

राजनाथ सिंह जो सोचकर पाकिस्तान गए थे, वह करके ही लौटे। मकसद था कश्मीर में हस्तक्षेप को लेकर पड़ोसी को कड़ा संदेश देना। भाषा और व्यवहार दोनों से ही राजनाथ ने पाक को बता दिया कि भारत के अंदरुनी मामलों में दखल देना उसके लिए ठीक नहीं है।

राजनाथ ने शरीफ से सीधी बातचीत से किया इन्कार
सार्क सम्मेलन में नवाज शरीफ भाषण देकर चले गए। पाक अधिकारी चाहते थे कि राजनाथ की पाक पीएम व विदेश मंत्री से वन-टू-वन बात हो, लेकिन इसके लिए राजनाथ तैयार नहीं थे। उन्होंने शरीफ से सार्क देशों के अन्य गृहमंत्रियों के साथ ही मुलाकात की।

इस पर खुद गृहमंत्री राजनाथ सिंह कहते हैं, ‘ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पड़ोसी देश होने के नाते पाकिस्तान के साथ अच्छे संबंध बनाने के लिए पहल की थी। पाकिस्तान से भी वैसे ही रिस्पांस की उम्मीद थी, लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं दिखाई दे रहा है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed