फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rajnath singh says hashim ansari can meet to PM modi.

राजनाथ बोले हाशिम के लिए खुले हैं मोदी के दरवाजे

Sun, 07 Dec 2014 09:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 07 Dec 2014 09:44 AM IST
विज्ञापन
rajnath singh says hashim ansari can meet to PM modi.

बाबरी मस्जिद मामले की पैरोकारी बेटे को सौंपने वाले हाशिम अंसारी के पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बयान पर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा अगर हाशिम मिलना चाहते हैं तो उनके लिए प्रधानमंत्री के दरवाजे खुले हुए हैं।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री के दरवाजे हमेशा किसी से भी मुलाकात करने के लिए खुले हुए हैं। कोई भी उनसे मुलाकात कर सकता है। हालांकि रामलला की आजादी वाले हाशिम के बयान पर राजनाथ सिंह सिर्फ मुस्कुराए और धन्यवाद कह आगे बढ़ गए।
विज्ञापन


राजनाथ सिंह शनिवार को सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत अपने गोद लिए सरोजनीनगर स्थित गांव बेंती में थे। मीडिया से बातचीत में कश्मीर में सीरियल ब्लास्ट पर केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज सईद जैसे लोग देश को नुकसान नहीं पहुंचा सकते। खुफिया एजेंसियों से हमें सूचनाएं  मिल रही हैं। उसके आधार पर हर जरूरी कदम गृह मंत्रालय उठा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड के रुड़की में हुए बम ब्लास्ट के सवाल पर उन्होंने कहा, इसकी मुझे पूरी जानकारी नहीं है। पूरी जानकारी के बाद ही कुछ कहना ठीक रहेगा। मीडिया के यादव सिंह से जुड़े सवाल पर गृहमंत्री ने सांसद कौशल किशोर की तरफ इशारा कर दिया। उन्होंने कहा- इस सवाल को आप हमारे सांसद जी से पूछ लीजिए।

पिछड़े गांव में राजनाथ के लिए बिछा ‘कारपेट’

rajnath singh says hashim ansari can meet to PM modi.

विकास की दौड़ में पिछड़े बेंती गांव को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की ओर से गोद लेने की घोषणा यूं तो पहले ही हो चुकी थी लेकिन शनिवार को जब वे पहली बार गांव पहुंचे तो उनके स्वागत में आयोजकों ने पलक-पांवड़े बिछा दिए।

गांव के कच्चे गलियारों में उन्हें न चलना पड़े, इसके लिए उनकी अगवानी में बाकायदे का कारपेट बिछाई गई। सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत केंद्रीय गृहमंत्री ने बेंती में विकास कार्यों की नींव रखी गई।

गांव में अब सेहत के लिए टेलीमेडिसिन से लेकर बैंक की सेवा, बिजली की कमी से निबटने को सौर ऊर्जा और पीने के पानी की समस्या के लिए टंकी और नए हैंडपंप होंगे। रोजमर्रा के काम के लिए सामुदायिक शौचालय व स्नानघर के साथ ही गांव के मंदिरों का जीर्णोद्धार और खड़ंजे की जगह गांव को अब सीसी रोड की सौगात मिलने जा रही है।

शनिवार को बेंती पहुंचे राजनाथ सिंह की खास आवभगत तब हुई जब वे गांव में बैंक का उद्घाटन करने पहुंचे। आयोजकों ने गृहमंत्री इस बात का पूरा ख्याल रखा कि उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed