राजनाथ ने शिया मुसलमानों को दिया नजफ तक सीधी फ्लाइट का तोहफा, मिली पीएम बनने की दुआ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शिया मुसलमानों को खास तोहफा दिया है। अब लखनऊ से नजफ तक के लिए सीधी फ्लाइट मिल सकेगी। बृहस्पतिवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने इस सेवा का शुभारंभ अमौसी एयरपोर्ट से किया। इस मौके पर नजफ जाने के लिए पहला बोर्डिंग पास उन्होंने सैयद जफर असगर रिजवी को दिया। नजफ शियाओं का एक धार्मिक स्थल है जो कि इराक में स्थित है। यहां शिया समुदाय के पहले इमाम हजरत अली अलैहिस्लाम का रौजा है। साथ ही नजफ से जायरीन करबला और कूफा की जियारत करने जाते हैं।
राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं चुनाव जीतूं या हारूं फर्क नहीं पड़ता। मैं सिर्फ इंसानियत की सेवा करना चाहता हूं। मैं वादा नहीं करता। अगर भारत के नेताओं ने जितने वादे किए उसका थोड़ा भी काम हो गया होता तो भारत आज दुनिया में नंबर वन होता।
अम्मार रिजवी को दिया क्रेडिट
राजनाथ सिंह ने इस सेवा के शुरू होने का क्रेडिट अम्मार रिजवी को दिया। उन्होंने कहा कि अम्मार रिजवी से मुलाकात के बाद मैंने सिविल एविएशन मिनिस्ट्री से बात की। उन्होंने कहा कि नजफ उड़ान को इलेक्शन से जोड़कर न देखा जाए। इससे मुझे शर्मिंदगी महसूस होती है। मैं सिर्फ सरकार बनाने के लिए राजनीति नहीं करता। मैं चुनाव जीतूं या हार जाऊं, लेकिन मैं इंसानियत की सेवा करता रहूंगा। भारत व इराक के रिश्ते अच्छे हों। यही मेरी कामना है।
राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत में अब 100 एयरपोर्ट हो गए हैं। हमारा प्रयास है कि हवाई चप्पल पहनने वाला व्यक्ति भी हवाई सफर कर सके। यह संयोग है कि मुझे वैलेंटाइन के दिन आपकी खिदमत करने का मौका मिला।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.