फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rajnath singh in lucknow

राजनाथ के प्रचार में जुटेगा उनका पूरा कुनबा

Mon, 24 Mar 2014 11:16 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 24 Mar 2014 11:16 AM IST
विज्ञापन
rajnath singh in lucknow

भाजपा

विज्ञापन
के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह के चुनाव की कमान लखनऊ में उनके परिवार के हाथ में रहेगी।

उनके बड़े पुत्र और भाजपा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने राजधानी में लोगों से मिलना-जुलना शुरू कर दिया है। वह प्रमुख लोगों के घर जा रहे हैं।

राजनाथ की पत्नी सावित्री सिंह और छोटे पुत्र के 26 मार्च को राजनाथ के साथ ही लखनऊ आने की संभावना है।

राजनाथ तो तीन दिन बाद दिल्ली वापस लौट जाएंगे लेकिन उनके परिवार के सदस्य मतदान तक लखनऊ में ही रुकेंगे।


यह पहला मौका नहीं होगा जब राजनाथ की चुनाव कमान संभालने के लिए उनका परिवार मैदान में उतरेगा।

इससे पहले सिंह जब मुख्यमंत्री बने थे और हैदरगढ़ से उप चुनाव और विधानसभा का चुनाव लड़े थे, तब भी उनके परिवार ने हैदरगढ़ में गांव-गांव घूमकर लोगों से खुद संपर्क किया था।

इस बार तो स्थिति वैसे ही जटिल है। राजनाथ के लखनऊ सीट से उतरने के कारण भाजपा के ही तमाम लोग नाराज हैं। वैसे तो मौजूदा सांसद लालजी टंडन पार्टी अध्यक्ष के लिए चुनावी बैठकें कर रहे हैं।

पर, राजनाथ जानते हैं कि स्थितियां बहुत अनुकूल नहीं है। ऐसे में परिवार के लोगों की देखरेख में चुनावी लड़ाई लड़ना ही सुरक्षित विकल्प है।


इस बीच, सांसद लालजी टंडन ने कार्यकर्ताओं से खुद को राजनाथ समझकर चुनाव प्रचार में जुट जाने को कहा है। वह रविवार को यहां पार्टी मुख्यालय में महानगर के कार्यकर्ताओं की बैठक में बोल रहे थे।

कहा कि कार्यकर्ताओं को ही चुनाव की सारी जिम्मेदारी अपने ऊपर लेनी होगी। तो महापौर डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा,‘हमारा मुकाबला किसी से नहीं है।

चुनाव एकतरफा है। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से 26 मार्च हवाई अड्डे पहुंचने की बात कहीं। सिंह तीन दिन लखनऊ में रहेंगे।

इस दौरान 27 मार्च को महानगर के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे और 28 को नगर के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed