फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rajnath singh in holi milan samaroh.

पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में सरकार बनाई, 2019 में भी जीतेंगे: गृहमंत्री राजनाथ सिंह

Sun, 11 Mar 2018 12:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 11 Mar 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
rajnath singh in holi milan samaroh.
कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा व केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : amar ujala

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा राजनीतिक बुलंदी पर है। सरकार के कामकाज के कम-ज्यादा होने को लेकर तो बहस हो सकती है, लेकिन हमारे नेतृत्व की नीयत और ईमान पर कोई शक नहीं कर सकता है। राजनाथ सिंह शनिवार को ऐशबाग और निराला नगर में हुए होली मिलन समारोह में बोल रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नेतृत्व के दम पर ही नागालैंड, त्रिपुरा और मेघालय में भाजपा और एनडीए की सरकार बनी है। पूर्वोत्तर के इन राज्यों में पहले कोई भाजपा की सरकार बनाने के लिए कोई सोच नहीं सकता था। लेकिन भाजपा ने यहां सरकार बनाकर अपनी नेतृत्व क्षमता को साबित कर दिया है। कुछ समय पहले राजनीतिक विश्लेषक  कह रहे थे कि 2019 में सरकार तो भाजपा की बनेगी, लेकिन सीटें कम होंगी। लेकिन पूर्वोत्तर राज्यों के नतीजों के बाद वे भी कहने लगे हैं कि भाजपा को 2014  से भी ज्यादा सीटें मिलेंगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि कुछ लोगों को लगता है कि वे पद पर बैठ गए हैं तो उनका कद बढ़ गया है। लेकिन यह नहीं भूलना चाहिए कि कद जनता के बीच काम करने से बढ़ता है।
विज्ञापन


सपा-बसपा गठबंधन से आई सर्कस की याद : शर्मा
समारोह में डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने उपचुनाव में सपा-बसपा के गठबंधन को सर्कस बताया। कहा कि उन्होंने बचपन में सर्कस में देखा था कि रिंग मास्टर से डरकर हाथी साइकिल की सवारी करने लगता है, यही हाल इन दिनों है। हालात यह है कि भाजपा नेतृत्व से घबराया विपक्ष एक साथ आ रहा है। हाथी साइकिल पर सवार हो रहा है तो सर्कस की याद आ गई। पूरे देश में भाजपा सरकारों की बाढ़ होने से समूचा विपक्ष सांप-नेवला होने के बावजूद एक साथ हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed