लखनऊ व यूपी में हुई हिंसा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण, शांति बनाए रखें: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ व प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हुई हिंसा पर खेद प्रकट करते हुए जनता से शांति बनाए रखने की अपील की है।
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि लखनऊ एवं उत्तर प्रदेश के कुछ अन्य स्थानों पर आज हुई आगजनी व हिंसा की घटनाओं के संबंध में मेरी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात हुई है।
उन्होंने कहा कि ये घटनाएं बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण हैं। मैं जनता से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं। मैं वाशिंगटन से भारत लौट रहा हूं।
लखनऊ एवं उत्तर प्रदेश के कुछ अन्य स्थानों पर आज हुई आगज़नी एवं हिंसा की घटनाओं के संबंध में मेरी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथजी से फ़ोन पर बातचीत हुई है।
विज्ञापन विज्ञापन
ये घटनायें बेहद दुःखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं जनता से शांति बनाये रखने की अपील करता हूँ।मैं आज वॉशिंगटन से भारत लौट रहा हूँ।— Rajnath Singh (@rajnathsingh) December 19, 2019