{"_id":"5c63d9c7bdec223c46438d01","slug":"rajnath-singh-and-nitin-gadkari-will-inaugurate-five-projects-on-28-february","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊवासियों को मिलेगी 7100 करोड़ की सौगात, नितिन गडकरी व राजनाथ सिंह करेंगे 28 को लोकार्पण-शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊवासियों को मिलेगी 7100 करोड़ की सौगात, नितिन गडकरी व राजनाथ सिंह करेंगे 28 को लोकार्पण-शिलान्यास
Wed, 13 Feb 2019 02:18 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 13 Feb 2019 02:18 PM IST
विज्ञापन
राजनाथ सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गृहमंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी 28 फरवरी को लखनऊ को पांच बड़े प्रोजेक्टों की सौगात देंगे। करीब 7100 करोड़ के इन प्रोजेक्टों के लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों को औपचारिकताएं निपटाने के निर्देश दिए गए हैं।
गडकरी के कार्यक्रम के लिए भी जल्द औपचारिक आदेश जारी हो जाएगा। गृहमंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय प्रवास पर बुधवार से लखनऊ में रहेंगे। सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी ने बताया कि जिन परियोजनाओं का लोकार्पण होना है, उनका काम 28 तक पूरा कर लिया जाएगा।
इनमें से आउटर रिंगरोड के अयोध्या रोड से कुर्सी रोड के बीच जिस भाग पर ट्रैफिक शुरू होना है, उसका काम पूरा भी हो गया है। सुल्तानपुर हाईवे के चौड़ीकरण और कुकरैल फ्लाईओवर के काम को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
लखनऊ-कानपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर 72 गांवों की अधिग्रहीत होनी वाली जमीनों के खसरा संख्या सहित गजट नोटिफिकेशन कर दिया गया है। इनर रिंगरोड पर टेढ़ीपुलिया चौराहे पर फ्लाईओवर के लिए वित्तीय स्वीकृति हो चुकी है। ऐसे में इसके शिलान्यास में भी कोई अड़चन नहीं है।

जाम से मिलेगी राहत
सुल्तानपुर हाईवे
- फोटो : amar ujala
बस 45 मिनट में पहुंच जाएंगे कानपुर
दिवाकर त्रिपाठी का कहना है कि ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर 4500 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। लखनऊ के पास नादरगंज और कानपुर से पहले शुक्लागंज पर यह 63.3 किमी लंबा एक्सप्रेस-वे लिंक करेगा। यह 45 मिनट में लखनऊ से कानपुर पहुंचा देगा। प्रोजेक्ट पूरी तरह एलीवेटेड होगा। वहीं, इस पर पहुंचने को नियंत्रित पहुंच व्यवस्था लागू रहेगी।
टेढ़ीपुलिया चौराहे पर जाम से मिलेगी राहत
टेढ़ीपुलिया चौराहे पर जाम से राहत देने के लिए पीडब्ल्यूडी नेशनल हाईवे (एनएच) डिवीजन फ्लाईओवर का काम शुरू करेगी। इसकी लागत 96 करोड़ रुपये होगी।
आउटर रिंगरोड पर अब दौड़ेंगे वाहन
करीब 400 करोड़ रुपये की लागत से 14 किमी लंबा अयोध्या रोड से कुर्सी रोड तक आउटर रिंगरोड का पहला सेक्शन तैयार हो गया है। अब इस पर ट्रैफिक का संचालन शुरू हो जाएगा।

चौक में मल्टीलेवल पार्किंग का भी लोकार्पण
सुल्तानपुर हाईवे
- फोटो : amar ujala
अब 90 मिनट में लखनऊ से सुल्तानपुर
लखनऊ से सुल्तानपुर जाने को गड्ढों वाली सड़क की जगह अब सीमेंट-कंक्रीट का हाईवे मिलेगा। केवल डेढ़ घंटे में लखनऊ से सुल्तानपुर पहुंचा जा सकेगा। एनएचएआई ने इसके लोकार्पण के लिए हरी झंडी दे दी है। इस पर 2016 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।
चौक में मल्टीलेवल पार्किंग का भी लोकार्पण
गृहमंत्री राजनाथ सिंह के 14 फरवरी को राजधानी में शिलान्यास, लोकार्पण के कार्यक्रम में एलडीए की चौक स्थित ज्योतिबा फूले मल्टीलेवल पार्किंग भी शामिल हो गई है। मंगलवार को सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी, गृहमंत्री के निजी सहायक केपी सिंह पार्किंग का निरीक्षण करने पहुंचे।

कुकरैल पुल : तीन दिन का काम तीन घंटे में पूरा
कुकरैल पुल पर एक ही दिन में आठों गर्डर रख दिए गए
- फोटो : amar ujala
गृहमंत्री राजनाथ सिंह के हस्तक्षेप के बाद कुकरैल पुल के काम में तेजी आ गई और सेतु निगम ने भी तीन दिन का कम तीन घंटे में कर दिया। मंगलवार दोपहर में खुद सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी, गृहमंत्री के ओएसडी केपी सिंह, भाजपा के महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा काम की प्रगति देखने पहुंचे।
सेतु निगम के महाप्रबंधक अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार को तीन गर्डर रखने की योजना थी। लेकिन आठों गर्डर एक ही दिन में रख दिए। बुधवार को क्रॉस गर्डर रखने का काम किया जाएगा। इसके बाद रेलवे लाइन पर सड़क बनाई जाएगी। पीडब्ल्यूडी ने भी पुल के दोनों तरफ एप्रोच रोड बनाने का काम भी तेज कर दिया है। केपी सिंह ने अब सेतु निगम को गृहमंत्री की इच्छा बताते हुए काम 28 तक पूरा करने को कहा है।
ट्रैफिक एक सप्ताह बाद : सेतु निगम के अधिकारियों का कहना है कि पुल का काम पूरा हो जाएगा। लेकिन, पुल की सुरक्षा को देखते हुए ट्रैफिक को पूरी तरह एक सप्ताह के बाद ही खोला जा सकेगा। ऐसे में पुल से गुजरने के लिए एक सप्ताह का इंतजार करना पड़ सकता है।
मेरठ से मंगाई गई गर्डर रखने की क्रेन
प्रोजेक्ट मैनेजर सुनील तिवारी ने बताया कि 34 मीटर लंबे और 14 टन वजन के गर्डर को उठाते और सही जगह पर रखते समय हादसा होने की संभावना रहती है। ऐसे में गर्डर रखने को खासतौर पर मेरठ से 300 टन की क्षमता की दो क्रेन मंगाई गईं। इनमें से एक को रिजर्व रखा गया, जिससे एक क्रेन काम न करे तो दूसरी का इस्तेमाल हो।