{"_id":"5be6f02ebdec2269b262f1ac","slug":"rajesh-sahni-s-wife-gets-osd-post","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएस के दिवंगत अपर पुलिस अधीक्षक राजेश साहनी की पत्नी को मिला ओएसडी पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएस के दिवंगत अपर पुलिस अधीक्षक राजेश साहनी की पत्नी को मिला ओएसडी पद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 10 Nov 2018 08:20 PM IST
विज्ञापन
आईपीएस राजेश साहनी (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
एटीएस में अपर पुलिस अधीक्षक रहे राजेश साहनी की पत्नी शालिनी साहनी को शासन ने ओएसडी पद पर नौकरी दे दी है। राज्यपाल राम नाईक की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार शालिनी साहनी को पुलिस विभाग में विशेष कार्याधिकारी कल्याण, एसआई (एम) की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
उनका ग्रेड पे 4200 और पे बैंड 9300-34800 होगा। यह अस्थाई निसंवर्गीय पद है। शालिनी के रिटायर होने या इस्तीफा देने के बाद यह पद स्वत: ही समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन
इसी वर्ष 29 मई को राजेश साहनी ने गोमतीनगर स्थित एटीएस मुख्यालय पर अपने कार्यालय में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या को लेकर कई सवाल खड़े हुए थे।
विज्ञापन
राज्य सरकार ने मामले की जांच सीबीआई से कराने के लिए भी संस्तुति की थी। लेकिन सीबीआई ने इस मामले की जांच करने में दिलचस्पी नहीं दिखाई थी।