फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rajeev Pratap Rudee promises for skill development of youth.

हर साल सवा करोड़ युवाओं को ट्रेनिंग देगी मोदी सरकार

Fri, 02 Jan 2015 09:16 AM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 02 Jan 2015 09:16 AM IST
विज्ञापन
Rajeev Pratap Rudee promises for skill development of youth.

केंद्रीय कौशल व उद्यमिता विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजीव प्रताप रूडी ने कहा है कि तीन महीने में नई राष्ट्रीय कौशल विकास नीति लागू कर दी जाएगी। पूर्ववर्ती यूपीए सरकार ने इस बारे में बेरोजगार युवकों को सिर्फ धोखा दिया है।

विज्ञापन


रूडी गुरुवार को यहां भाजपा मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार ने कहने को तो 2009 में ही कौशल विकास कार्यक्रमों की घोषणा कर दी।
विज्ञापन


50 करोड़ युवकों को वर्ष 2022 तक ट्रेनिंग देने का हवाई लक्ष्य तय कर दिया। इसके लिए 8 हजार करोड़ रुपये का बजट भी निर्धारित कर दिया, लेकिन न पाठ्यक्रम पर कोई फैसला हुआ, न ट्रेनिंग का तौर-तरीका तय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नतीजतन पांच साल में युवकों को इसका कोई लाभ नहीं मिल पाया। संसद के इसी सत्र में 12 से ज्यादा मंत्रियों को इस बारे में पूछे गए सवालों का जवाब देना पड़ा।

इसीलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 नवंबर को अलग मंत्रालय बनाकर उन्हें (रूडी) देश के नौजवानों को हुनरमंद बनाने और रोजगार से जोड़ने की चुनौती सौंपी है।

श्वेतपत्र प्रकाशित करेंगे

Rajeev Pratap Rudee promises for skill development of youth.

मंत्री ने कहा कि नई नीति के तहत प्रतिवर्ष एक से सवा करोड़ युवकों को किसी न किसी हुनर की ट्रेनिंग दी जाएगी। आठ से 10 साल में 10-12 करोड़ युवकों को ट्रेंड कर दिया जाएगा। इस बारे में केंद्र सरकार श्वेतपत्र भी प्रकाशित करेगी।

हुनर मिले और रोजगार भी: रूडी ने कहा कि देश में जितने ट्रेंड लोगों की जरूरत है, उतने हैं ही नहीं। हमारे यहां सिर्फ 2 प्रतिशत लोग ही किसी हुनर में ट्रेंड हैं जबकि दक्षिण कोरिया में 96 प्रतिशत, जापान में 80, जर्मनी में 75, ब्रिटेन में 70 प्रतिशत लोग प्रशिक्षित हैं।

नई नीति में मुख्य जोर इस बात पर है कि युवक हुनर सीखें और उन्हें रोजगार भी मिले। इसीलिए विभिन्न स्तर पर कौशल विकास का पाठ्यक्रम चलाने की रूपरेखा तय की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed