फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rajdhani express accident, 6 trains cancelled

राजधानी हादसे से कई ट्रेनें प्रभावित, पढ़िए यहां

Thu, 26 Jun 2014 04:49 PM IST
निशांत यादव/अमर उजाला, लखनऊ
निशांत यादव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 26 Jun 2014 04:49 PM IST
विज्ञापन
rajdhani express accident, 6 trains cancelled

दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस में हुए हादसे की वजह से लखनऊ से गुजरने वाली कई ट्रेनों के रास्ते बदल दिए गए हैं वहीं, कुछ ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं।

विज्ञापन


रेलवे ने सूचना जारी करते हुए बताया कि लखनऊ से लिंक रखने वाली करीब 12 ट्रेनें इस हादसे से प्रभावित हुई हैं।

सूचना के मुताबिक छह ट्रेनों के रूट में डायवर्जन किया गया है वहीं, छह ट्रेनों को रास्ते में से ही निरस्त कर दिया गया है।

बताते चलें कि मंगलवार देर रात बिहार में छपरा जिले के पास राजधानी एक्सप्रेस की 12 बोगियां पटरी से उतर गई। यह ट्रेन दिल्ली से असम के डिब्रूगढ़ जा रही थी। हादसे में 4 यात्रियों की मौत की खबर है। जबकि 9 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन

इन ट्रेनों का हुआ रूट डायवर्जन

rajdhani express accident, 6 trains cancelled

नई दिल्ली-दरभंगा बिहार सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस(12566) और आनंद विहार-मुजफ्फरपुर सप्त क्रांति एक्सप्रेस (12558) अब गोरखपुर-पनियहवा-रक्सौल-दरभंगा के रास्ते जाएंगी।

वहीं, लालगढ़-गुवाहाटी अवध असम एक्सप्रेस (15610) गोरखपुर-सीवान-कप्तानगंज-पनियहवा-रक्सौल-दरभंगा होते हुए अपना रास्ता तय करेगी।

अमृतसर-कटिहार आम्रपाली एक्सप्रेस (15708) को वाया गोरखपुर-पनियहवा-रक्सौल-दरभंगा के रास्ते ले जाया जाएगा। नई दिल्ली-बरौनी वैशाली एक्सप्रेस (12554) को भी इसी रास्ते से ले जाएगा।

रूट मुजफ्फरपुर आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस (12557) का भी बदला गया है। यह ट्रेन मुजफ्फरपुर-रून्नी-सैदपुर-पनियहवा-गोरखुपर के मार्ग से जाएगी।

हादसे से छह ट्रेनें हुईं रद्द

rajdhani express accident, 6 trains cancelled

ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस (11124) और लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस (15204) को छपरा में निरस्त ‌किया गया वहीं, दिल्ली-दरभंगा विशेष गाड़ी (04024) और अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस (14674) को सीवान में निरस्त कर दिया गया।

दरभंगा-‌दिल्ली विशेष गाड़ी (04023) और बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस (11123) को सीवान से ही चलाया जाएगा।

इसके अलावा, दुर्ग-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस (15232) को भी छपरा में निरस्त कर दिया गया, लेकिन यह ट्रेन लखनऊ से नहीं गुजरती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed