राजधानी हादसे से कई ट्रेनें प्रभावित, पढ़िए यहां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस में हुए हादसे की वजह से लखनऊ से गुजरने वाली कई ट्रेनों के रास्ते बदल दिए गए हैं वहीं, कुछ ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं।
रेलवे ने सूचना जारी करते हुए बताया कि लखनऊ से लिंक रखने वाली करीब 12 ट्रेनें इस हादसे से प्रभावित हुई हैं।
सूचना के मुताबिक छह ट्रेनों के रूट में डायवर्जन किया गया है वहीं, छह ट्रेनों को रास्ते में से ही निरस्त कर दिया गया है।
बताते चलें कि मंगलवार देर रात बिहार में छपरा जिले के पास राजधानी एक्सप्रेस की 12 बोगियां पटरी से उतर गई। यह ट्रेन दिल्ली से असम के डिब्रूगढ़ जा रही थी। हादसे में 4 यात्रियों की मौत की खबर है। जबकि 9 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
इन ट्रेनों का हुआ रूट डायवर्जन
नई दिल्ली-दरभंगा बिहार सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस(12566) और आनंद विहार-मुजफ्फरपुर सप्त क्रांति एक्सप्रेस (12558) अब गोरखपुर-पनियहवा-रक्सौल-दरभंगा के रास्ते जाएंगी।
वहीं, लालगढ़-गुवाहाटी अवध असम एक्सप्रेस (15610) गोरखपुर-सीवान-कप्तानगंज-पनियहवा-रक्सौल-दरभंगा होते हुए अपना रास्ता तय करेगी।
अमृतसर-कटिहार आम्रपाली एक्सप्रेस (15708) को वाया गोरखपुर-पनियहवा-रक्सौल-दरभंगा के रास्ते ले जाया जाएगा। नई दिल्ली-बरौनी वैशाली एक्सप्रेस (12554) को भी इसी रास्ते से ले जाएगा।
रूट मुजफ्फरपुर आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस (12557) का भी बदला गया है। यह ट्रेन मुजफ्फरपुर-रून्नी-सैदपुर-पनियहवा-गोरखुपर के मार्ग से जाएगी।
हादसे से छह ट्रेनें हुईं रद्द
ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस (11124) और लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस (15204) को छपरा में निरस्त किया गया वहीं, दिल्ली-दरभंगा विशेष गाड़ी (04024) और अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस (14674) को सीवान में निरस्त कर दिया गया।
दरभंगा-दिल्ली विशेष गाड़ी (04023) और बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस (11123) को सीवान से ही चलाया जाएगा।
इसके अलावा, दुर्ग-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस (15232) को भी छपरा में निरस्त कर दिया गया, लेकिन यह ट्रेन लखनऊ से नहीं गुजरती है।