फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rajbhar now has hope from Delhi, will tell the new date of cabinet expansion only after meeting Shah

कब मिलेगा मंत्रीपद?: राजभर को अब दिल्ली से आस, शाह से मुलाकात के बाद ही बताएंगे मंत्रिमंडल विस्तार की तारीख

Tue, 28 Nov 2023 12:25 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 28 Nov 2023 12:25 AM IST
सार

भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए में शामिल होने के बाद से ही मंत्री बनने को लेकर तारीख पर तारीख की घोषणा करने वाले सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर अब नाउम्मीद हो चुके हैं। ऐसे में उन्हें अब दिल्ली से ही उम्मीद बची है।

विज्ञापन
Rajbhar now has hope from Delhi, will tell the new date of cabinet expansion only after meeting Shah
ओम प्रकाश राजभर अमित शाह के साथ, फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए में शामिल होने के बाद से ही मंत्री बनने को लेकर तारीख पर तारीख की घोषणा करने वाले सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर अब नाउम्मीद हो चुके हैं। ऐसे में उन्हें अब दिल्ली से ही उम्मीद बची है। इसी उम्मीद को पुख्ता करने के लिए राजभर जल्द दिल्ली कूच करने वाले हैं। वहां केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलकर अपनी बात रखेंगे। शाह से राजभर की 30 नवंबर को मुलाकात प्रस्तावित है।

विज्ञापन


बता दें कि एनडीए में शामिल होने के बाद से ही राजभर खुद के अलावा घोसी विधानसभा में उप चुनाव में हारने वाले पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान के भी मंत्री बनने का दावा करते रहे हैं। इसके लिए उन्होंने कई बार मीडिया के सामने भी सार्वजनिक तौर पर शपथ लेने की तारीख भी घोषित किया था। अंतिम बार राजभर में 7 नवंबर की तिथि घोषित किया था. लेकिन इस तारीख पर भी उनकी ताजपोशी नहीं हो पाई। ऐसे में अब वह स्थानीय स्तर से नाउम्मीद हो चुके हैं।
विज्ञापन


शपथ की नई तारीख के बारे में पुछने पर अब राजभर बहुत सधे अंदाज में कहते हैं कि उनका मंत्री बनना तो तय है, लेकिन कब होगा यह तो भाजपा नेतृत्व को तय करना है। उनका कहना है कि उन्होंने अमित शाह से मिलने के लिए समय मांगा है। उम्मीद है कि 30 नवंबर को उनकी शाह से मुलाकात होगी। उनके मिलकर ही सारी बात रखेंगे। इसके बाद ही मंत्रिमंडल विस्तार की तिथि बताई जाएगी। हालांकि सब कुछ तय है, सिर्फ समय तय नहीं हो पा रहा है। राजभर ने कहा कि दूसरे प्रदेशों में हो रहे विधानसभा चुनाव में व्यस्तता की वजह से भी विस्तार होने में देर हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed