{"_id":"5fdbc6e853901044a70fda6b","slug":"rajbhar-meet-shivpal-and-discussion-of-alliance","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवपाल से मिले राजभर, गठबंधन की चर्चा, नई सियासत का संकेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपाल से मिले राजभर, गठबंधन की चर्चा, नई सियासत का संकेत
Fri, 18 Dec 2020 02:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 18 Dec 2020 02:30 AM IST
विज्ञापन
राजभर और शिवपाल...
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बृहस्पतिवार को शिवपाल सिंह यादव से उनके आवास पर मुलाकात की। उन्होंने छोटे दलों से गठबंधन के मुद्दे पर प्रारंभिक चर्चा की है।
विज्ञापन
राजभर की बुधवार को ही एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुउद्दीन ओवैसी के साथ बैठक हुई थी। दोनों नेताओं ने 2022 का विधानसभा चुनाव अन्य छोटे दलों के साथ मिलकर लड़ने का निर्णय लिया है। इस बैठक के अगले ही दिन राजभर की शिवपाल सिंह से मुलाकात को छोटे दलों का एका के तौर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
शिवपाल सिंह भी भाजपा विरोधी दलों की एकजुटता का आह्वान कर चुके हैं। वह ओवैसी को सेकुलर नेता बता चुके हैं। ऐसी संभावना है कि आने वाले दिनों में राजभर, शिवपाल, औवैसी और अन्य छोटे दल एक साथ आ सकते हैं।
विज्ञापन