फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rajbhar denied the news of joining bsp and samajwadi

सपा-बसपा के गठबंधन से डरी हुई है भाजपा: ओमप्रकाश राजभर

Mon, 20 Aug 2018 11:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 20 Aug 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
rajbhar denied the news of joining bsp and samajwadi
कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला

भाजपा और प्रदेश सरकार के खिलाफ लगातार बगावती तेवर दिखाने वाले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सपा-बसपा के साथ जाने की अटकलों को खारिज कर दिया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सपा और बसपा से उन्होंने कभी संपर्क नहीं किया है। भाजपा के साथ गठबंधन का उनका समझौता 2024 तक के लिए हुआ था, इसलिए वह 2024 तक एनडीए में ही बने रहेंगे। अलबत्ता अपनी मांगों को लेकर वह आवाज लगातार उठाते रहेंगे।
विज्ञापन


प्रदेश के दिव्यांग कल्याण मंत्री ने मीडिया के सामने यह बयान सोमवार को दिल्ली में दिया है। उन्होंने कहा कि उनके सपा-बसपा के संपर्क में रहने के बारे में उड़ाई गई खबर बेबुनियाद है। भाजपा केसाथ गठबंधन को लेकर हुए समझौते के तहत वह 2024 तक एनडीए में बने रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने कहा कि पिछड़ों को मिलने वाले आरक्षण के वर्गीकरण की मांग पर वह अब भी कायम हैं। इस मुद्दे पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से उनकी दो बार बैठक हो चुकी है, फिर भी फैसला नहीं हो सका है।

जबकि अमित शाह ने निजी तौर पर वादा किया था कि 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव से छह महीने पहले पिछड़ों को मिलने वाले आरक्षण को पिछड़े, अति पिछड़े और महा पिछड़ों की श्रेणी में विभाजित कर दिया जाएगा। 

27 अक्तूबर से शुरू करेंगे आरक्षण को लेकर आंदोलन

ओमप्रकाश ने कहा कि गुजरात, हरियाणा व महाराष्ट्र के बाद यूपी भी पिछड़ों के आरक्षण में विभाजन की मांग को लेकर बड़े स्तर पर आंदोलन शुरू किया जाएगा। केंद्र व प्रदेश सरकारों की नीयत साफ नहीं दिख रही है, इसलिए अब आंदोलन ही रास्ता बचा है। सुभासपा ने तय किया है कि 27 अक्टूबर से आरक्षण को लेकर आंदोलन शुरू किया जाए। यह आंदोलन शांतिपूर्ण होगा।

महागठबंधन से डरी हुई है बीजेपी

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अमित शाह द्वारा पिछड़ों के आरक्षण को तीन श्रेणी में बांटने का वादा किया गया था, जो केंद्र व प्रदेश सरकार ने पूरा नहीं किया। लेकिन अब हमें उम्मीद है कि इस मुद्दे पर दोनों सरकारें जल्द फैसला लेंगी। क्योंकि भाजपा नेतृत्व सपा-बसपा गठबंधन से डरा हुआ है और यही डर उनसे हमारी मांग पूरी करा देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed