फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Raja Bhaiya writes a letter to central govt.

अखिलेश के राजा ने मोदी को लिखा 'पैगाम'

Tue, 25 Nov 2014 03:09 PM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 25 Nov 2014 03:09 PM IST
विज्ञापन
Raja Bhaiya writes a letter to central govt.

खाद्य एवं रसद मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने केंद्र सरकार से प्रदेश में बीपीएल राशनकार्ड धारकों की संख्या बढ़ाने का अनुरोध किया है। इस संबंध में उन्होंने केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान को पत्र लिखा है।

विज्ञापन


राजा भैया ने कहा है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत भारत सरकार ने वर्ष 2001 में बीपीएल एवं अंत्योदय योजना में प्रदेश के 106.79 लाख परिवारों को संतृप्त करने का लक्ष्य तय किया था।
विज्ञापन


योजना के प्रारंभ में नौ हजार रुपये वार्षिक से कम आय वाले शहरी और ग्रामीण परिवारों को बीपीएल परिवार के रूप में चिह्नित किया गया था।

लेकिन, भारत सरकार ने इस आय सीमा में वृद्धि करके अब नगरीय क्षेत्रों के लिए 25546 तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 19884 रुपये वार्षिक आय सीमा निर्धारित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीपीएल परिवारों को नहीं मिल रहा लाभ

Raja Bhaiya writes a letter to central govt.

खाद्य मंत्री ने कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा आय सीमा बढ़ाने से बीपीएल एवं अन्त्योदय योजना के अंतर्गत आने वाले परिवारों की संख्या में काफी वृद्धि हो गई है। लेकिन इस श्रेणी में लाभान्वित होने वाले परिवारों की संख्या में बढ़ोतरी नहीं की गई है।

इससे अनेक परिवारों को बीपीएल योजना का लाभ नहीं मिल रहा है।

उन्होंने भारत सरकार से बीपीएल राशन कार्डों की संख्या में समुचित वृद्धि का अनुरोध किया है ताकि गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले शत-प्रतिशत परिवारों को योजना से लाभान्वित किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed