फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Raj Rajeshwar Singh interview by Sudhir Kumar Singh.

Exclusive: वर्दी छोड़ सियासी अखाड़े में उतरे राजेश्वर सिंह, बोले- जनता के साथ मिलकर करेंगे अपराधियों का सफाया

Sun, 06 Feb 2022 02:14 AM IST
ishwar ashish सुधीर कुमार सिंह, अमर उजाला, लखनऊ
सुधीर कुमार सिंह, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 06 Feb 2022 02:14 AM IST
सार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के संयुक्त निदेशक के तौर पर कई बड़े घोटालों का पर्दाफाश करने वाले राज राजेश्वर सिंह अब सियासत के अखाड़े में उतर चुके हैं। लखनऊ की सरोजनीनगर सीट से भाजपा ने उन्हें मैदान में उतारा है। सियासी अखाड़े में भी वह अपराध, अपराधियों और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने को बेकरार हैं। पेश है राज राजेश्वर सिंह से सुधीर कुमार सिंह की विशेष बातचीत के प्रमुख अंश...

विज्ञापन
Raj Rajeshwar Singh interview by Sudhir Kumar Singh.
भाजपा प्रत्याशी राज राजेश्वर सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

एक प्रतिष्ठित पुलिस अधिकारी की नौकरी छोड़कर राजनीति में आने की कोई खास वजह?

विज्ञापन

भाजपा की राष्ट्रवाद की विचारधारा से प्रभावित होकर सियासत के रास्ते पर आया हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रखर राष्ट्रवाद की जो अलख जगाई है, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की जो अलग पहचान बनाई है, उसी सबसे प्रेरित होकर मैंने समाज सेवा को अपने जीवन का लक्ष्य बनाया है। आतंकवाद और देशद्रोहियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में मैं अपना योगदान देना चाहता हूं।

यदि सरकार बनती है तो आप किस तरह की भूमिका निभाएंगे?
मैं कानून का सिपाही रहा हूं और कानून की जानकारी रखता हूं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में कानून का राज स्थापित करने का जो अभियान शुरू किया है, उसमें अपनी भूमिका निभाऊं, यही मेरी कोशिश होगी। प्रदेश को अपराध मुक्त रखने के लिए भाजपा ने जो संकल्प लिया है, उसे हर हाल में पूरा करने में सहयोग करूंगा। सभी वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसे पूरा करने की कोशिश करूंगा।
विज्ञापन


आप की छवि एक सख्त अधिकारी की रही है, जबकि चुनाव में हर हथकंडे अपनाने होंगे, कैसे संभव है?
चुनाव में किसी तरह के गलत हथकंडे अपनाने की जरूरत ही नहीं है। क्योंकि, जनता चाहती है कि स्वच्छ छवि का व्यक्ति ही उनका जनप्रतिनिधि बने। योगी सरकार ने पांच साल में अपराध, भ्रष्टाचार और गुंडई को खत्म करने के लिए बिना भेदभाव के काम किया है। इससे जनता को भी समझ में आ गया है कि भाजपा ही ऐसा सरकार दे सकती है, जिसकी प्राथमिकता सुशासन और विकास है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आप हमेशा अपराधियों व भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ते रहे हैं। अब नई भूमिका में यह कैसे संभव है?
पहले वर्दी में अपराध के खिलाफ लड़ता था, अब जनता के साथ मिलकर उसके खिलाफ लड़ेंगे। पहले कानून का पालन कराते थे और अब कानून बनाने के लिए काम करेंगे। वैसे भी अब जनता आपराधिक छवि वाले लोगों को पसंद नहीं करती है। इसलिए उनके खिलाफ लड़ना अब और आसान होगा।

चुनाव में जो दागी उम्मीदवार लड़ रहे हैं, वे जीतेंगे तो संकट नहीं पैदा होगा?
हां, यह बात सही है कि सपा मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद जैसे तमाम अपराधियों को जेल में बंद होने के बाद भी चुनाव लड़ाना चाहती है, लेकिन ऐसे लोग अब चुनाव नहीं जीतेंगे। क्योंकि, बीते पांच साल में योगी सरकार ने जिस प्रकार से ऐसे अपराधियों पर नकेल कसी है, उससे जनता काफी राहत महसूस कर रही है। इसलिए पूरा भरोसा है कि इस बार जनता ऐसे किसी दल को सरकार नहीं बनाने देगी, जो अपराधियों के सरपरस्त हों और उनको महिमामंडित करते रहे हों।


सरोजनीनगर क्षेत्र के विकास के लिए क्या कार्ययोजना है?
भाजपा सरकार ने इस क्षेत्र के विकास के लिए बहुत से काम किए हैं। जो काम बचे हैं, उसे पूरा कराना ही हमारी प्राथमिकता होगी। युवाओं, बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ने, गांवों के विकास और गरीबों के उत्थान के लिए सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed