लखनऊ। संस्कृतिकर्मी, लेखक एवं नाटककार सफदर हाशमी और रामबहादुर नेपाली की पुण्यतिथि पर बृहस्पतिवार को रंगकर्मियों ने नुक्कड़ नाटक ''हम क्रांति करेंगे'' का मंचन कर उन्हें याद किया। नाटक के जरिये मजदूरों व किसानों के अधिकारों की बात हुई तो भ्रष्टाचार, सरकारी उपक्रमों व स्वास्थ, शिक्षा का निजीकरण के विरोध में आवाज बुलंद की गई। इससे पहले अमुक आर्टिस्ट ग्रुप एवं उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन की ओर से आलमबाग स्थित सवारी माल डिब्बा कारखाना में हुए कार्यक्रम का आगाज सफदर हाशमी और रामबहादुर नेपाली के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। अनिल मिश्र गुरुजी के निर्देशन में नाटक ''हम क्रांति करेंगे'' की प्रस्तुति दी। उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के शाखा मंत्री अरविंद सिंह, अध्यक्ष दिनेश यादव, उपाध्यक्ष अभिनीत कुमार जैन आदि मौजूद रहे।

नुक्कड़ नाटक ''हम क्रांति करेंगे'' का मंचन करते रंगकर्मी।

नुक्कड़ नाटक ''हम क्रांति करेंगे'' का मंचन करते रंगकर्मी।