फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rain wreaks havoc in UP: Rivers overflow in Awadh, 17 dead, deaths due to house collapse and lightning

यूपी में बारिश का कहर: अवध में उफनाई नदियां, 17 की मौत, मकान ढहने और बिजली गिरने से हुई मौतें

Sun, 29 Sep 2024 06:57 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 29 Sep 2024 06:57 AM IST
सार

Flood in UP: यूपी से मानसून विदा लेने से पहले कहर बरपा रहा है। बीते दो दिनों में हुई बारिश से अवध क्षेत्रों की नदियां उफान पर हैं। नेपाल में हुई बारिश से भी यहां फर्क पड़ा है।

विज्ञापन
Rain wreaks havoc in UP: Rivers overflow in Awadh, 17 dead, deaths due to house collapse and lightning
बाढ़ का पानी गांव के अंदर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश के ज्यादातर जिलों में शनिवार को लगातार तीसरे दिन भी बारिश का सिलसिला नहीं थमा। इससे अलग-अलग जिलों में मकान ढहने और बिजली गिरने से 17 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा बुरा हाल अवध क्षेत्र का है। अंबेडकरनगर में दीवार व कच्चा घर ढहने से दो बुजुर्ग समेत चार लोगों की मौत हो गई। सुल्तानपुर में बारिश के बीच घर ध्वस्त होने और बिजली गिरने से दो लोगों ने दम तोड़ दिया। वहीं श्रावस्ती में राप्ती नदी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गई है।

विज्ञापन


विज्ञापन


चित्रकूट में दो स्थानों पर बिजली गिरने से किसान और महिला की मौत हो गई। फतेहपुर में कच्चे मकान की दीवार गिरने से महिला की मौत हो गई। प्रयागराज में बारिश के बीच टिन शेड का गर्डर गिरने से रिक्शा चालक की मौत हो गई। वाराणसी, जौनपुर, भदोही और बलिया में भी बिजली गिरने से तीन महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत हो गई। गोरखपुर में बारिश से हुए हादसों में दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाल में मुसलाधार बारिश से उफना रही कुसुमा नदी का पानी राप्ती में छोड़ा जा रहा है। इससे शनिवार शाम श्रावस्ती के जमुनहा के राप्ती बैराज पर नदी खतरे के निशान से 110 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गई। इकौना के लैबुड़वा गांव में कटान तेज हो गया है। खेत जलमग्न हो गए हैं। बहराइच में बाढ़ की आशंका में 20 गांवों में अलर्ट जारी किया गया है। 


सुल्तानपुर के उदयपुर गांव में हरिशंकर तिवारी का घर पानी से घिर गया। अग्निशमन कर्मियाें ने परिवार के सभी सात सदस्यों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश से गोरखपुर-बस्ती मंडल की नदियां राप्ती, रोहिन, सरयू और गंडक उफान पर हैं। सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, महराजगंज में कई गांवों में पानी घुस गया है। सोनौली से काठमांडो और पोखरा जाने वाले मार्ग बंद कर दिए गए हैं। दो सौ से अधिक वाहन भूस्खलन में फंसे हैं। कानपुर में ग्रीनपार्क में भारत-बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच का दूसरा दिन भी बारिश की भेंट चढ़ गया।



फसलों के नुकसान का डर
पिछले तीन दिनों में हुई भारी बारिश से खेतों में जलभराव से धान, अरहर, मूंगफली व हरी सब्जियां उगाने वाले किसान चिंतित हैं। उन्हें फसल के खेतों में गिरने से नुकसान का डर सता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed