{"_id":"652d90c404ae7f19790addf4","slug":"rain-with-strong-wind-raebareli-news-c-101-1-slko1031-5613-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: तेज हवा के साथ हुई बारिश, किसान चिंतित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: तेज हवा के साथ हुई बारिश, किसान चिंतित
Tue, 17 Oct 2023 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 17 Oct 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। जिले के कई इलाकों में सोमवार रात तेज हवा चलने के साथ हल्की बारिश हुई। इससे लोगों को ठंड का एहसास होने लगा। मौसम में बदलाव के चलते किसानों की चिंता बढ़ गई है। उन्हें बारिश और तेज हवा चलने से धान की फसल गिरने का डर सता रहा है।
मौसम का मिजाज रात करीब आठ बजे अचानक बदल गया। काले बादल छाने के साथ तेज हवा चलने लगी। शहर के साथ ही ऊंचाहार, जगतपुर, डलमऊ व अन्य क्षेत्रों में तेज हवा चलने के कुछ देर बाद हल्की बारिश भी हुई। हवा चलने से मौसम ठंडा हो गया। जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय ने बताया कि जिले मेंं मौसम का मिजाज बदला है। इससे अभी धान की फसल को कोई नुकसान नहीं हुआ है।