{"_id":"65eb2c73b4eda079f2094cb7","slug":"rain-possible-on-13-and-14-march-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: यूपी में 13 व 14 मार्च को बारिश के आसार, ठंड की पूरी तरह विदाई से पहले बदलेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: यूपी में 13 व 14 मार्च को बारिश के आसार, ठंड की पूरी तरह विदाई से पहले बदलेगा मौसम
Sat, 09 Mar 2024 12:03 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 09 Mar 2024 12:03 AM IST
सार
यूपी में सर्दियों की पूरी तरह विदाई से पहले कुछ इलाकों में बूंदाबांदी, ओलावृष्टि व आंधी के आसार हैं। वहीं, आगामी पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में दो और अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश में सर्दियों की विदाई और गर्मियों की दस्तक का वक्त शुरू हो चुका है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक नौ और दस मार्च को प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने और तेज सतही हवाएं चलने के आसार हैं।
विज्ञापन
हालांकि 11 व 12 मार्च को हवा की रफ्तार धीमी होगी और 13 व 14 मार्च को बारिश व गरज-चमक के आसार हैं। वहीं, मौसम विशेषज्ञ एचआर रंजन का कहना है कि 23 मार्च के आसपास एक बार फिर मौसम बदलेगा। कुछ इलाकों में बूंदाबांदी, ओलावृष्टि व आंधी के आसार हैं।
विज्ञापन
इसके बाद जाड़े की पूरी तरह से विदाई हो जाएगी। वर्तमान में तेज रफ्तार हवाएं चलने से रात व दिन का पारा सामान्य से नीचे बना हुआ है। न्यूनतम तापमान 9.2 से 15.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस तक रहा। अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में दो और अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।
विज्ञापन