{"_id":"60c258708ebc3e8c093bfa2f","slug":"rain-gonda-desk-news-lko5818767185","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बरसे बदरा, मौसम हुआ सुहाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बरसे बदरा, मौसम हुआ सुहाना
विज्ञापन
फोटो-2-बलरामपुर में गुरुवार को हो रही झमाझम बारिश।(संवाद)
- फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। गुरुवार को झमाझम बारिश हुई। दो दिनों से बारिश होने के चलते मौसम सुहाना हो गया है। झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। किसान धान की नर्सरी तैयार करने में जुट गए हैं। बारिश के चलते चारों तरफ कीचड़ व गंदगी फैल गई है। नगर व ग्रामीण क्षेत्र की सड़कें कीचड़ व गंदगी से लबालब हो गई हैं। इससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
मौसम विभाग से जारी सूचना के अनुसार आठ से 13 जून तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। दो दिनों से झमाझम बारिश हो रही है। इससे किसानों को धान की नर्सरी तैयार करने का मौका मिल गया है। उनका कहना है कि नर्सरी तैयार करने के लिए उन्हें अब सिंचाई करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। गन्ने की फसल को भी लाभ मिलेगा। तपन न होने से खेतों में खर-पतवार झुलस नहीं पाए हैं जिससे खेती करने में दिक्कतें आ रही हैं।
कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से जहां लोगों को राहत मिली, वहीं कीचड़ व जलभराव से जूझना भी पड़ा। जिले के चारों नगर निकायों के साथ-साथ ग्रामीण बाजारों में जलनिकासी का इंतजाम न होने से सड़कों पर कीचड़ व गंदगी लबालब हो गई जिसके चलते लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
गैसड़ी ब्लॉक के ठकुरापुर थरौली गांव जाने वाले संपर्क मार्ग पर बारिश का पानी जमा हो जाने से कीचड़ व गंदगी का बोलबाला हो गया है। ग्राम प्रधान शाहिद हसन, इम्तियाज अहमद, गयासुद्दीन, इरफान, मनीराम व राम सेवक आदि ने डीएम को भेजे गए पत्र के जरिये कहा है कि कार्यदाई संस्था ने पुल के दोनों तरफ चिकनी मिट्टी डाल दी है जो बारिश होते ही कीचड़ में तब्दील हो जाती है।
इस रास्ते से गुजरने वाले क्षेत्र के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र पचपेड़वा के मौसम व अन्य वैज्ञानिकों ने किसानों को सलाह दी है कि धान की नर्सरी तैयार करने में सभी लोग जुट जाएं। 13 जून तक बरसात होने की संभावना है।

फोटो-3-बलरामपुर के मंडी समिति में बारिश के चलते हुआ जलभराव।(संवाद)- फोटो : BALRAMPUR