{"_id":"59439aa44f1c1baa268b4965","slug":"rain-changed-lucknow-weather-suddenly","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में उमस से मिली राहत, बारिश के साथ मौसम सुहावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में उमस से मिली राहत, बारिश के साथ मौसम सुहावना
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 16 Jun 2017 04:57 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ में मौसम ने मारी पलटी
दो दिन तपाने वाली गरमी के बाद लखनऊ का मौसम सुहावना हो गया। हालांकि शुक्रवार सुबह से ही मौसम खुशगवार था। सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी सुबह से ही चल रही थी, दोपहर आते-आते तेज आंधी के साथ बारिश हुई जिसके बाद तापमान में गिरावट महसूस हुई।
विज्ञापन
दो दिन पहले ही लगभग 44 डिग्री में तपाने के बाद बृहस्पतिवार को पारा सरककर 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।
बृहस्पतिवार सुबह से उमस भरी गर्मी में तपाने के बावजूद दोपहर में धूप की तेजी ने बेहाल किया। दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 40.8 दर्ज किया गया। यह बुधवार की अपेक्षा 3.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
विज्ञापन
जबकि न्यूनतम पारा सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 28.3 पर रिकॉर्ड हुआ। पारे के सरकने के बावजूद उमस भरी गर्मी ने बेहाल किया।
मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानियों के मुताबिक, सप्ताहांत के दौरान बीच-बीच में बादलों की आवाजाही के अलावा छिटपुट बूंदाबांदी के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक ही दर्ज हो सकता है।
विज्ञापन