फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rain becomes disaster in Uttar Pradesh.

यूपी में आफत बनी बारिश, अब तक 24 मौतें

Mon, 13 Jul 2015 03:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 13 Jul 2015 03:20 PM IST
विज्ञापन
Rain becomes disaster in Uttar Pradesh.

सूबे में लगातार हो रही बारिश से नदियां उफना गई हैं। कई जगह खतरे का निशान पार कर चुकी हैं। अवध में भी घाघरा, शारदा, सरयू नदी रौद्र रूप दिखा रही है। कई गांवों को अपनी चपेट में ले चुकी हैं। 200 से ज्यादा गांवों पर खतरा मंडरा रहा है। लोग पलायन करने लगे हैं।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी दी है। इससे हालात और खराब होने की आशंका जताई जा रही है। उधर, बारिश के चलते हुए हादसों में अवध में नौ लोगों की मौत हो गई जबकि सूबे में 24 लोगों की जान चली गई।
विज्ञापन


बाराबंकी में घाघरा खतरे के निशान 106.076 से ऊपर 106.156 मीटर पर बह रही है। पानी दो सेमी. प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। वहीं, बहराइच में भी घाघरा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। महसी में शून्य नंबर स्पर के पास लाखों की लागत से बनाई गई सुरक्षा दीवार कट गई। इससे नदी का पानी आदमपुर-रेवली तटबंध की ओर बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कटान में कायमपुर व टेपरी गांव के छह मकान और लगभग बीस बीघा खेत समाहित हो गए हैं। कायमपुर गांव के ग्रामीणों ने पलायन शुरू कर दिया है। यहां 150 से ज्यादा गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।

नदियों के जलस्तर में भारी बढोत्तरी

Rain becomes disaster in Uttar Pradesh.

वहीं, श्रावस्ती में भी 50 से अधिक गांव खतरे में हैं। वहीं, फैजाबाद के अयोध्या में घाघरा 91.870 मीटर पर बह रही थी। यहां खतरे का जलस्तर 92.730 मीटर है।

आधा चरसडी बांध नदी में समाया
कटान के चलते गोंडा में एल्गिन-चरसडी बांध का आधा हिस्सा कटकर नदी में समा चुका है। वहीं, रायबरेली के डलमऊ में गंगा लाल निशान छूने को बेताब है। यहां जलस्तर प्रति घंटे में चार सेमी बढ़ रहा है।

दीवार गिरने से 6, डूबने से तीन की मौत

मूसलाधार बारिश के चलते सीतापुर के सदरपुर में दीवार गिरने से जयंती प्रसाद और उनके पोते की मौत हो गई। घायल मां-बेटे को ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।

महमूदाबाद तहसील और इमलिया सुल्तानपुर थानाक्षेत्र में भी बारिश के कारण दीवार गिरने से दो की मौत हो गई। सुल्तानपुर के जयसिंह कोतवाली क्षेत्र में एक महिला की मौत हो गई।

बारांबकी के बेलहरा में कच्ची दीवार ढहने से 8 साल का बच्चा दब गया जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, लखनऊ में तीन बच्चे नहाते समय डूब गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed