फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rain became a disaster, waterlogging everywhere, water entered houses

Lucknow News: बारिश बनी आफत, हर तरफ जलभराव, घरों में घुसा पानी

Sat, 01 Jul 2023 12:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jul 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Rain became a disaster, waterlogging everywhere, water entered houses
रायबरेली। जिले में बदले मौसम से लोगों को गर्मी से राहत तो जरूर मिली, लेकिन बारिश आफत बन गई। शहर हो या गांव हर तरफ जलभराव दिखा। शहर में जलभराव इस कदर रहा कि लोगों का घर से निकलना दुश्वार हो गया। मोहल्लों में भरा पानी शहरवासियों के लिए मुसीबत का सबब बन गया। नगर पालिका के अफसरों ने लोगों को जलभराव से राहत दिलाने का वादा किया था, लेकिन पहली बारिश में ही पालिका के इंतजामों की पोल खुल गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात करीब 12 बजे अचानक मौसम का मिजाज बदला और बारिश शुरू हो गई। शुक्रवार को भी बारिश नहीं थमी। दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। ऐसे में शहर के शिवाजी नगर, कांशीराम कॉलोनी, चकअहमदपुर, विकास नगर, सत्य नगर, कहारों का अड्डा, बड़़ा घोसियाना, कल्लू का पुरवा, सूरजपुर, तेलियाकोट समेत अन्य मोहल्लों में जलभराव दिखा। लोगों के घरों के जाने वाले मार्गाें के अलावा शहर की मुख्य सड़कों पर भी पानी भरा रहा।
विज्ञापन

नगर पालिका कार्यालय के नीचे सुपर मार्केट में इस कदर जलभराव रहा कि लोगों को आवागमन में दिक्कतें उठानी पड़ीं। बालापुर मोहल्ले में रहने वाले कई लोगों के घरों में पानी घुस गया। इससे गृहस्थी का सामान तहस-नहस हो गया। एक तरफ बारिश होती रही तो दूसरी तरफ लोग जलभराव से जूझते रहे। पालिका के अधिकारी, कर्मचारी पानी निकासी के नाम पर महज खानापूर्ति की। उधर, पालिकाध्यक्ष शत्रोह्न सोनकर ने बताया कि जहां पर भी जलभराव की सूचना मिली, वहां पर टीम भेजकर पानी निकासी के इंतजाम कराए गए। शहर के अलावा जगतपुर, ऊंचाहार, महराजगंज, खीरों समेत अन्य क्षेत्रों में जलभराव से लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कीचड़ बना परेशानी का सबब
अमृत योजना के तहत सीवर लाइन डालने के लिए जेल रोड, इंदिरा नगर, नेहरू नगर समेत अन्य जगहों पर सड़कों की खोदाई कर दी गई है। काफी समय बाद भी सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई। नतीजतन शुक्रवार को हुई बारिश से सड़कों पर मिट्टी पड़े होने की वजह से कीचड़ हो गया। इससे लोगों को कीचड़ के बीच आना जाना पड़ा। पैदल चलने वाले कई लोग फिसलकर गिर गए, इसको लेकर गहरी नाराजगी रही।


भोजपुर में दुकानों में घुसा पानी
बारिश के चलते भोजपुर कस्बे में जलभराव हो गया। इससे पानी व्यापारियों की दुकानों में घुस गया। दुकानदार सुरेंद तिवारी, लुप्पी गुप्ता, कृपा साहू, भोलू, रमाकांत ने बताया कि नालियों की सफाई नहीं कराई गई। नाली सफाई के नाम पर आए धन का बंदरबांट कर लिया जाता है। इसी वजह से जलभराव हुआ और पानी उनकी दुकानों में घुस गया। नालियों की सफाई कराई जाए, अन्यथा आने वाले दिनों में बारिश में समस्या झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed