{"_id":"66168785e150514f5f0e5d8e","slug":"rain-and-hailstorm-in-raebareli-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli: बारिश के साथ गिरे ओले, गेहूं की फसल को नुकसान, मायूस हुए किसानों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli: बारिश के साथ गिरे ओले, गेहूं की फसल को नुकसान, मायूस हुए किसानों के चेहरे
Wed, 10 Apr 2024 06:05 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 10 Apr 2024 06:05 PM IST
सार
रायबरेली जिले में बुधवार को हुई बारिश व ओले गिरने से गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है। इससे किसानो के चेहरे पर मायूसी छा गई।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
रायबरेली जिले में बुधवार को बारिश के साथ ओले गिरे। इससे गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है। अचानक बदल रहे मौसम से किसानों के चेहरे मायूस हो गए हैं। खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल भीगने से कटाई-मड़ाई का कार्य ठप हो गया है।
विज्ञापन
इधर, मौसम तल्ख हो रहा था। अचानक मौसम में बदलाव शुरू हुआ है। मंगलवार को भी जिले के महराजगंज क्षेत्र में हल्की बारिश हुई थी। बुधवार को अधिकतम तापमान 4० डिग्री सेल्सियस था लेकिन दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया।
विज्ञापन
लालगंज क्षेत्र में बारिश के साथ ओले गिरे। इससे गेहूं की पसल बर्बाद हो गई है। वहीं सतांव ब्लॉक क्षेत्र में भी हल्की बारिश हुई है। शहर में भी हल्की बूंदाबांदी हुई है। बारिश होने से किसानों के चेहरे मायूस हो गए हैं।
विज्ञापन