फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Railways to run weekly trains to Punjab on Holi

Lucknow News: होली पर पंजाब के लिए रेलवे चलाएगा साप्ताहिक गाड़ियां

Wed, 11 Feb 2026 02:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Railways to run weekly trains to Punjab on Holi
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। होली पर यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए रेलवे कई विशेष गाड़ियां चलाएगा। इसके लिए सूचना भी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

रेलगाड़ी संख्या 05023/24 गोमतीनगर-खातीपुरा-गोमतीनगर होली विशेष गाड़ी का परिचालन गोमतीनगर से 3 से 24 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार को किया जाएगा। इसी प्रकार, खातीपुरा से यह गाड़ी 4 से 25 मार्च तक प्रत्येक बुधवार को चार फेरों के लिए संचालित होगी। गोमतीनगर से प्रस्थान करने वाली गाड़ी 05023 प्रत्येक मंगलवार को रात 11:55 बजे रवाना होगी और अगले दिन बादशाहनगर, डालीगंज, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली जंक्शन, दिल्ली कैंट, गुड़गांव होते हुए सुबह 7:30 बजे खातीपुरा पहुंचेगी। वापसी में, गाड़ी संख्या 05024 प्रत्येक बुधवार को खातीपुरा से शाम 6:50 बजे प्रस्थान कर उसी मार्ग से गोमतीनगर के लिए रवाना होगी।


इसके अतिरिक्त, रेलगाड़ी संख्या 05301/02 मऊ जंक्शन-अंबाला कैंट-मऊ जंक्शन साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी का संचालन मऊ जंक्शन से 5 से 26 मार्च तक किया जाएगा। गाड़ी संख्या 05301 मऊ जंक्शन से प्रत्येक बृहस्पतिवार को सुबह 4 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 05302 अंबाला कैंट से प्रत्येक शुक्रवार को रात 1:40 बजे प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed