फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Railways: These trains are going to be canceled due to fog, problems of 1.25 lakh passengers will increase, pl

रेलवे: कोहरे में कैंसिल होने जा रही हैं ये ट्रेनें, इन रूटों के सवा लाख यात्री होने जा रहे हैं प्रभावित

Mon, 18 Nov 2024 07:48 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 18 Nov 2024 07:48 AM IST
सार

Train canceled in fog: आने वाली सर्दियों में उत्तर और पूर्वोत्तर ने बड़ी संख्या में ट्रेनों को कैंसिल करने का फैसला लिया है। इन ट्रेनों के रद्द होने से बड़ी संख्या में यात्री प्रभावित होंगे। 
 

विज्ञापन
Railways: These trains are going to be canceled due to fog, problems of 1.25 lakh passengers will increase, pl
कोहरे में कैंसिल होंगी ट्रेनें। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोहरे में ट्रेनों को प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी कैंसिल किया जाएगा। उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे की 89 ट्रेनें इस बार निरस्त व प्रभावित होंगी। यह निरस्तीकरण दिसंबर से शुरू होगा। इससे सवा लाख यात्रियों के लिए सफर का संकट खड़ा हो जाएगा। रेलवे अफसर कैंसिल होने वाली ट्रेनों की सूची बना रहे हैं, जिस पर मुख्यालय मुहर लगाएगा।

विज्ञापन


कोहरे में ट्रेनों का संचालन गड़बड़ा जाता है। ट्रैक पर दृश्यता कम होने के कारण ट्रेनों की गति सुस्त हो जाती है, जिससे ट्रेनें देरी की शिकार भी होती हैं। साथ ही यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में रेलवे प्रशासन दिसंबर से मार्च तक तीन महीने के लिए प्रतिवर्ष तमाम ट्रेनों को कोहरे में कैंसिल कर देता है। उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से इस बार कोहरे में कैंसिल होने वाली ट्रेनों की सूची मुकम्मल की गई है। इसमें कॉमर्शियल व ऑपरेटिंग के साथ इंजीनियरिंग विभाग के अफसरों ने माथापच्ची की है। सूत्र बताते हैं कि इस वर्ष कैंसिल होने वाली ट्रेनों की संख्या 89 के आसपास होगी, जोकि पिछले साल की तुलना में कम हैं। हालांकि, इन ट्रेनों के निरस्त होने से सवा लाख यात्रियों के लिए यात्रा का संकट खड़ा होगा।

विज्ञापन

इन रूटों की ट्रेनें होंगी कैंसिल

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि लंबी दूरी की ट्रेनों को निरस्त किया जाएगा। इसमें लखनऊ के रास्ते दिल्ली, पंजाब, जम्मू, उत्तराखण्ड आदि जगहों पर जाने वाली ट्रेनों को कैंसिल किया जाएगा। चूंकि कोहरा उत्तर भारत में पड़ता है, इसलिए उत्तर भारत की ट्रेनों का संचालन सर्वाधिक बाधित होता है।

विज्ञापन

ये ट्रेनें होंगी कैंसिल!

Railways: These trains are going to be canceled due to fog, problems of 1.25 lakh passengers will increase, pl

गोरखपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस, डबलडेकर एक्सप्रेस, आगरा फोर्ट, कानपुर काठगोदाम गरीबरथ, शहीद एक्सप्रेस, जयनगर-अमृतसर, लखनऊ जंक्शन-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, गोरखपुर-आनंदविहार, त्रिवेणी एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस, मऊ-आनंदविहार एक्सप्रेस,लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस, छपरा-फर्रुखाबाद उत्सर्ग एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, कैफियात एक्सप्रेस, ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस, न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली एक्सप्रेस, अवध आसाम एक्सप्रेस कोहरे में कैंसिल की जा सकती हैं। इनके नाम सूची में शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed