फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Railway's public toilet could not be started even in two years

Lucknow News: दो साल में भी शुरू नहीं सका रेलवे का सार्वजनिक प्रसाधन

Tue, 26 Aug 2025 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 26 Aug 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Railway's public toilet could not be started even in two years
लंभुआ रेलवे स्टेशन पर बना सार्वजनिक प्रसाधन। 
लंभुआ (सुल्तानपुर)। सुल्तानपुर-जफराबाद रेल खंड पर मौजूद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को प्रसाधन सुविधा नहीं मिल पा रही है। करीब दो वर्षों से ज्यादा समय पहले बने हाईटेक सार्वजनिक प्रसाधन पर सात लाख रुपये का खर्च आया था। संचालन शुरू नहीं होने से इसका फायदा यात्रियों को नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

नेवेली उत्तर प्रदेश पावर लिमिटेड (एनयूपीपीएल), एनएलसी इंडिया लिमिटेड और उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के तत्वावधान में इस संयंत्र का निर्माण हुआ था। वर्ष 2023 में इसका निर्माण हो गया था। तब से इस संयंत्र ताला जड़ा है।
विज्ञापन

हालात यह है कि अब इस संयंत्र के आसपास बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आई हैं। जिले में सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन के बाद सबसे अधिक ट्रेनें लंभुआ रेलवे स्टेशन पर रुकती हैं। प्रतिदिन काफी संख्या में यात्री इस स्टेशन से अपनी यात्रा शुरू व खत्म करते हैं। स्टेशन पर बने मौजूदा प्रसाधन में भी ताला लगा रहता है। इससे महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और निशक्तों को परेशानी होती है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत मिशन का उद्देश्य पूरा नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के तहत तत्कालीन भाजपा सांसद मेनका गांधी के माध्यम से केंद्र सरकार की ओर से लंभुआ रेलवे स्टेशन को 19.95 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इस राशि से स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाना था। इस योजना का भी कुछ अता-पता नहीं है।


टेंडर प्रक्रिया विचाराधीन
मुख्य वाणिज्य निरीक्षक विवेक त्रिपाठी ने बताया कि लंभुआ रेलवे स्टेशन पर सार्वजनिक प्रसाधन बनकर तैयार है। टेंडर प्रक्रिया विचाराधीन है। टेंडर होने के बाद प्रसाधन को चालू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed